<

Abhishek Sharma News: T20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म… अभिषेक शर्मा के फ्लॉप शो पर बैटिंग कोच ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के बैटिंग कोच ने अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म के बावजूद उनका सपोर्ट किया है. कोच ने कहा कि अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर टीम मैनेजमेंट को कोई शक नहीं है.

अभिषेक शर्मा न्यूज़: भारतीय टीम बाएं के हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक फ्लॉप साबित हुए हैं. अभिषेक शर्मा ने अभी तक इस विश्व कप में 2 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनका खाता तक नहीं खुल पाया है. अब इस पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक का बयान सामने आया है. सितांशु कोटक ने अभिषेक शर्मा का सपोर्ट करते हुए कहा कि फिलहाल मैनेजमेंट को अभिषेक शर्मा की बैटिंग पर कोई शक नहीं है. हम प्लान करते हैं, लेकिन कई बार वैसा नहीं होता है. पिछले मैच में अभिषेक शर्मा पहले ओवर में ही आउट हो गए थे. बैटिंग कोच ने कहा कि कई बार हम ज्यादा ही सोच लेते हैं, जितना विरोधी टीम नहीं सोचती उतना हम सोच लेते हैं.

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. इसके बाद 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ (IND vs PAK) खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा 4 गेंदों पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं. हालांकि वर्ल्ड कप शुरू होने से एक दिन पहले अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेला था.

कोच ने की अभिषेक शर्मा की तारीफ

भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को बहुत क्रेडिट जाता है कि दूसरी टीमें खुलकर कह रही हैं कि उनके पास अभिषेक के लिए खास योजनाएं हैं. विपक्षी टीम को उसे आउट करने पर खुशी होती है. इसका मतलब है कि वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा होगा, जिसके चलते दूसरी टीमें परेशान हैं. अगर टीमें उसके (अभिषेक शर्मा) बारे में इतनी चिंतित हैं, तो यह हमारे लिए एक अच्छा संकेत है. सितांशु कोटक ने आगे कहा कि अभिषेक शर्मा के प्लान तैयार हैं, वो जैसा चाहता है वैसा ही खेलता है.

बीमार होने से पहले शानदार फॉर्म में थे अभिषेक

भारतीय टीम के बैटिंग कोट सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अभिषेक बीमार होने से पहले मैचों में रन बना रहा था. टी20 में भी कभी-कभी 10 गेंद में 30 रन बनाना बहुत बड़ी बात होती है. ऐसा नहीं कि वो रन नहीं बना रहा. टी20 में रिस्क ज्यादा होता है, कोई न कोई आउट तो होगा ही. अगर हम इतना तनाव लेंगे, तो खिलाड़ी पर दबाव बढ़ेगा. अभिषेक शर्मा अच्छी फॉर्म में है, उसके प्लान साफ हैं और दिमाग भी साफ है.

18 फरवरी को नीदरलैंड से मैच

भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब 18 फरवरी को भारत अपना आखिरी लीग मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा शानदार पारी खेलना चाहेंगे, जिससे अगले राउंड के लिए उनका कॉन्फिडेंस वापस आ जाए. बता दें कि भारतीय टीम 22 फरवरी से सुपर-8 राउंड के मुकाबले खेलेगी. इस राउंड में भारत का मुकाबला बड़ी टीमों से होगा. ऐसे में अभिषेक शर्मा का फॉर्म में वापस आना भारतीय टीम की बल्लेबाजी के लिए बहुत जरूरी है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST