<
Categories: खेल

IND vs SA: विराट-ऋतुराज का शतक… फिर भी टीम इंडिया को मिली हार, जानें 5 बड़ी वजहें?

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया को करारी हार मिली. एडन मार्करम के शतक और ब्रेविस व मैथ्यू के अर्धशतकों के दम पर साउथ अफ्रीका ने मैच अपने नाम कर लिया. जानें इस वनडे में भारत की हार के बड़े कारण...

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली के 1-1 शतक के बाद भी मुकाबले में हार गई. इस मैच में कुल 720 रन बने और 11 विकेट गिरे. भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 49.2 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की. साउथ अफ्रीका की ओर से एडन मार्करम ने शानदार शतक लगाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई.

इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और मैथ्यू ब्रीट्जके ने अर्धशतकों के दम पर साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की. इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में 1-1 से बराबर कर ली है. 6 दिसंबर को इस वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. बता दें कि भारत ने रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में 17 रन से जीत दर्ज की थी. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. आइए जानते हैं भारत को दूसरे वनडे में मिली हार की बड़ी वजहें…

टॉस और ओस बनी बड़ी वजह

रायपुर वनडे में टीम इंडिया की हार की एक बड़ी वजह टॉस और ओस रही. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया. इसकी वजह था रायपुर का मौसम. दरअसल, रायपुर में शाम को काफी ज्यादा ओस गिरती है. इसके चलते रन चेज करना आसान हो जाता है. साउथ अफ्रीका ने इसी का फायदा उठाया और लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रही. वहीं, दूसरी ओर भारतीय टीम पिछले 2 सालों से वनडे में एक भी टॉस नहीं जीत पाई है. भारत ने आखिरी बार  2023 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टॉस जीता था.

भारत की खराब फील्डिंग

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया की फील्डिंग काफी निराशाजनक रही. रवींद्र जडेजा ने बाउंड्री पर दो बार खराब प्रदर्शन किया, जबकि उन्हें दुनिया के बेस्ट फील्डरों में गिना जाता है. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और यशस्वी  जायसवाल ने भी खराब फील्डिंग की. यशस्वी जायसवाल ने बाउंड्री पर एडन मार्करम का कैच छोड़ा, जब वे अर्धशतक बनाकर खेल रहे थे. इसके बाद उन्होंने भारत के खिलाफ शतक जमा दिया. इतना ही नहीं, डेथ ओवर में भारतीय टीम ने ओवर थ्रो के रन भी लुटाए. सुंदर ने एक कैच पकड़ने का मौका मिला, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए. टीम इंडिया की खराब फील्डिंग का पूरा फायदा साउथ अफ्रीका की टीम को मिला.

टीम इंडिया की लचर गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों की बॉलिंग में धार नजर नहीं आई. सभी गेंदबाज बेअसर दिखाई दे रहे थे. इस दौरान भारतीय टीम को एक सीनियर तेज गेंदबाज की कमी बहुत खली. इस मैच में सिर्फ अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने 6 से कम इकॉनोमी से रन खर्च किए, जबकि हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्‍णा, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने 7 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए. प्रसिद्ध कृष्‍णा सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए, जिन्‍होंने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए.

डेथ ओवर में धीमी बल्लेबाजी

विराट कोहली ने 102 और रुतुराज गायकवाड़ ने 105 रन बनाकर भारतीय टीम को मुकाबले में अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था. उन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की. इसके बाद भी टीम इंडिया के पास 86 गेंदें बची थी और स्कोरबोर्ड पर 257 रन थे. भारतीय टीम यहां से आसानी से 370-380 रन बना सकती थी, लेकिन सिर्फ 358 रन ही बना पाई. वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने काफी धीमी बल्लेबाजी की. वॉशिंगटन सुंदर ने 8 गेंदों में 1 रन बनाया जबकि जडेजा ने 27 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया.

फ्लैट विकेट पर खराब शुरुआत

रायपुर के फ्लैट विकेट पर भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. टीम इंडिया के 62 रन के स्कोर पर भारत के दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. यशस्वी जायसवाल ने 22 और रोहित शर्मा ने 14 रन बनाए. पिछले मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया था, लेकिन इस मैच में जल्दी आउट हो गए. वहीं, यशस्वी जायसवाल लगातार दूसरे मैच में छोटे स्कोर पर आउट हो गए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST