Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में छिपा है चैंपियन बनने का सीक्रेट! 2022, 2024 के बाद 2026 में भी बना ये खास संयोग

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में छिपा है चैंपियन बनने का सीक्रेट! 2022, 2024 के बाद 2026 में भी बना ये खास संयोग

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की टीमें लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं. टी20 विश्व कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला हो जाएगा. इस बीच एक खास संयोग निकलकर सामने आया है.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-03-02 17:24:14

Mobile Ads 1x1

India vs England: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. वहीं, इंग्लैंड की टीम सुपर-8 के सभी मुकाबले जीतकर सबसे पहले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. अब इन दोनों टीमों के बीच 5 मार्च (गुरुवार) को सेमीफाइनल का मैच खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह लगातार तीसरी बार है, जब भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा. पिछले दो 2 टी20 विश्व कप में भी भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने आई थी. साल 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल खेला गया था. फिर 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने थे. अब लगातार तीसरी बार ऐसा संयोग बना है जब भारत का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होने वाला है. भारत-इंग्लैंड मैच से जुड़ा एक संयोग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोग कह रहे हैं कि इस बार भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उठाएगी. जानें कैसे…

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल का खास संयोग

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अभी तक भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) का 5 बार आमना-सामना हुआ था. इस दौरान दो बार दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल खेला गया था. दोनों टीमों के बीच पहला सेमीफाइनल 2022 टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था. यह मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला गया, जिसमें भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से बुरी तरह हराया था, जिससे भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया था. फिर इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल का मुकाबला खेला था, जिसमें जीत हासिल कर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब उठाया था.

वहीं, साल 2024 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में एक बार फिर आमना-सामना हुआ. इस बार भारत ने अपनी पिछली हार का बदला लिया. भारत ने सेमीफाइनल के नॉकआउट मुकाबले में इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया. इसके बाद फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल कर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई. वहीं, अब भारत और इंग्लैंड एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि जो टीम इस मुकाबले में जीतेगी, वो फाइनल का मुकाबला भी जीत सकती है.

टी20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड

टी20 विश्व कप में हेड टू हेड की बात करें, तो भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर है. इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने इंग्लैंड को 3 बार हराया है, जबकि इंग्लिश टीम ने 2 बार जीत हासिल की है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

कब-कहां खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च (गुरुवार) को खेला जाएगा. इस नॉकआउट मैच में भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी. यह ऐतिहासिक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे से होगा. यह लगातार तीसरी बार है, जब भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ने जा रहे हैं. इससे पहले साल 2022 और 2024 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ था. साल 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था, जबकि 2024 में भारत ने इंग्लिश टीम को शिकस्त दी थी.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में छिपा है चैंपियन बनने का सीक्रेट! 2022, 2024 के बाद 2026 में भी बना ये खास संयोग

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-03-02 17:24:14

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS