<

U19 World cup 2026: कौन हैं हेनिल पटेल? 5 विकेट लेकर काटा बवाल! अमेरिका की कर दी ऐसी तैसी

भारत ने अंडर 19 वनडे विश्व कप 2026 के पहले मैच में यूएसए की टीम को 107 पर ही ऑलआउट कर दिया. हेनिल पटेल ने शानदार 5 विकेट अपने नाम किए. आइए जानते हैं कौन हैं हेनिल?

नई दिल्ली. भारतीय अंडर 19 और यूएसए अंडर 19 (India U19 vs USA U19) की टीम वर्ल्ड कप 2026 में आमने सामने है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और यूएसए की टीम को 107 पर ही ऑलआउट कर दिया. मैच से पहले भी नहीं लगा था कि टीम इंडिया यूएसए को इतने सस्ते में ऑल आउट कर देगी. लेकिन टीम इंडिया के हेनिल पटेल के रहते भारतीय टीम ने यह कर दिखाया आइए जानते हैं कौन हैं हेनिल पटेल जिन्होंने यूएसए के खिलाफ 5 विकेट झटके.
हेनिल पटेल  का पूरा नाम हेनिल दिलीपभाई पटेल है. उन्हें भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे के रूप में देखा जा रहा है, जो अपने तेज़ गेंदबाज़ी कौशल के लिए जाने जाते है. 28 फरवरी 2007 को वलसाद,  में जन्मे हेनिल ने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना ली. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय टूर्नामेंट से की इसके बाद उन्हें  अंडर‑19 टीम में जगह मिली. जहां उन्होंने अच्छा परफॉर्म कर सेलेक्टर्स का दिल जीते रखा.

मेहनत से इंटरनेशनल तक पहुंचा

हेनिल की खासियत उसकी राइट‑आर्म मीडियम गति वाली गेंदबाज़ी और महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट लेने की क्षमता है.  वह बल्लेबाज़ी में भी मदद कर सकते हैं, लेकिन उनका मुख्य योगदान हमेशा गेंदबाज़ी में ही रहा है. उन्होंने दिखाया है कि अगर सही दिशा में मेहनत की जाए, तो छोटे शहर का लड़का भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा सकता है.

यूएसए के खिलाफ लिए 5 विकेट

हेनिल ने यूएसए के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 5 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने सबसे पहले अमरिंदर गिल का पवेलियन भेजा. इसके बाद अर्जुन महेश, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सबरिश प्रसाद और ऋषभ शिंपी का विकेट लिया. 7 ओवर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कुल 16 देकर 5 विकेट लिए. इसके अलावा हेनिल पटेल ने 1 मेडन ओवर भी डाला. इस शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत यूएसए को 107 पर ऑलआउट करने में कामयाब रहा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST