<

India vs Afghanistan T20 squad: संजू की वापसी से तिलक पर खतरा! अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान; हार्दिक पांड्या फिर बाहर

India vs Afghanistan T20 squad: अफगानिस्तान के खिलाफ 3 T20 मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान. संजू सैमसन की हुई वापसी, हार्दिक पांड्या फिर चोट के कारण बाहर. देखें पूरी स्कॉड.

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है. जिम्बाब्वे दौरे से बाहर किए गए विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है, जबकि हार्दिक पांड्या एक बार फिर बाहर हैं. खबर है कि चोट लगने की वजह से वह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह, नितिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को टीम में जगह तो मिली है, लेकिन उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. टीम मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा, क्योंकि आगे एशियन गेम्स और फिर न्यूजीलैंड का अहम दौरा होना है.

वरुण चक्रवर्ती की वापसी

स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हुई है. उन्हें आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया था. उन्हें सीधे प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है, क्योंकि टीम में शामिल रवि बिश्नोई जिम्बाब्वे के खिलाफ कुछ खास विकेट नहीं चटका पाए थे.

बल्लेबाजी में बढ़ा मुकाबला

संजू सैमसन के आने से बल्लेबाजी क्रम में होड़ बढ़ गई है. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का ओपनिंग करना तय माना जा रहा है, जबकि ईशान किशन तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं. हालांकि, इन सभी खिलाड़ियों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा, क्योंकि संजू सैमसन बाहर बैठकर अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं.

श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर और तिलक वर्मा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. नए उप-कप्तान बनाए गए तिलक वर्मा आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे थे, जिससे उनके फॉर्म पर सवाल उठे हैं. ऐसे में इस सीरीज में उन पर खास नजर रहेगी. अगर वह फिर नाकाम रहते हैं, तो संजू सैमसन उनकी जगह ले सकते हैं, जिन्हें पिछले साल मध्यक्रम में आजमाया गया था. इसके अलावा नितिश कुमार रेड्डी भी एक विकल्प हैं.

छठे और सातवें नंबर पर शिवम दुबे और अक्षर पटेल की जगह लगभग पक्की है. पिच के मिजाज को देखते हुए वाशिंगटन सुंदर को खिलाने पर फैसला लिया जाएगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितिश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

*ध्यान दें: फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर ही खेलने के लिए उपलब्ध होंगे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

भोपाल में खड़ी कार के बोनट में छिपा मिला 8 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Bhopal Python Rescue: भोपाल के सूरज नगर में एक खड़ी कार के बोनट के नीचे…

Last Updated: November 3, 2026 18:14:21 IST

CBSE Board Date Sheet 2027: कब जारी होगी 10वीं-12वीं की डेटशीट? जानें संभावित तारीख और डाउनलोड करने का तरीका

CBSE Board Date Sheet 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट अभी जारी नहीं हुई…

Last Updated: November 3, 2026 18:12:52 IST

Advait Energy Transitions के Q2 राजस्व में 41% की वृद्धि, PAT में 89% का उछाल

वित्त वर्ष की पहली छमाही में राजस्व 45% बढ़कर ₹400.2 करोड़ और PAT 78% बढ़कर…

Last Updated: November 3, 2026 17:37:19 IST

IPL 2027: हार्दिक पांड्या छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ! पंजाब किंग्स से होगी डील, अर्शदीप सिंह की होगी एंट्री

IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स में…

Last Updated: November 3, 2026 17:29:18 IST

Watch Video: 39 की उम्र में मां बनने को बेताब हैं आम्रपाली दुबे, बोलीं- अब जिंदगी में सिर्फ मदरहुड चाहती हूं

Amrapali Dubey Motherhood: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने Bigg Boss 20 में मां बनने की…

Last Updated: November 3, 2026 17:26:53 IST