<

Axar Patel Catch: अद्भुत! अर्शदीप की 3 गंदी वाइड और फिर बापू का ‘मैजिक’: अक्षर पटेल ने लपका सदी का सबसे खतरनाक कैच!

अर्शदीप के ओवर में हुआ ऐसा ड्रामा कि वानखेड़े में थम गईं सबकी सांसें! फिर अक्षर पटेल ने बाउंड्री पर जो 'चमत्कार' किया, उसे देख दुनिया दंग है. पूरी कहानी यहां पढ़े...

भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जा रहा है. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों और फील्डरों का भी जलवा देखने को मिला है। इस बीच 256 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी में अर्शदीप के ओवर में जो देखने को मिला वो हैरतअंगेज था. अक्षर पटेल का वो कैच इस टी20  वर्ल्ड कप सबसे यादगार कैच में से एक माना जाएगा, जी हाँ आइये आपको बताते हैं आखिर 14वें ओवर में हुआ क्या था.

दरअसल, क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी एक पल पूरे मैच की तस्वीर बदल देता है, और आज वो पल आया अक्षर पटेल के रूप में. अर्शदीप सिंह का 14वां ओवर किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं था, जहाँ एक तरफ रन लुट रहे थे, वहीं दूसरी तरफ अक्षर ने अपनी बाज़ जैसी नज़रों से नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया.

जब अर्शदीप की ‘लाइन’ बिगड़ी और सांसे थम गईं

अर्शदीप सिंह जब अपना तीसरा ओवर डालने आए, तो ऐसा लगा जैसे उनकी लय कहीं खो गई है. ओवर की शुरुआत में ही जैकब बेथेल ने हाथ खोलना शुरू कर दिया। कभी चौका, कभी दो रन, अर्शदीप प्रेशर में दिख रहे थे. हद तो तब हो गई जब 14वें ओवर की आखिरी गेंद (13.6) डालने के लिए अर्शदीप को चार बार मशक्कत करनी पड़ी!

पहली कोशिश: गेंद पिच के लगभग बाहर, वाइड.

दूसरी कोशिश: लो फुल टॉस, अंपायर ने फिर वाइड दी और अर्शदीप उनसे बहस करने लगे.

तीसरी कोशिश: एक और वाइड यॉर्कर की कोशिश, लेकिन गेंद फिर मार्कर के बाहर.

लगातार तीन वाइड्स ने भारतीय फैंस के चेहरे पर चिंता ला दी थी. ऐसा लग रहा था कि ये ओवर इंग्लैंड को मैच में पूरी तरह वापस ले आएगा.

अक्षर पटेल: ये फील्डर है या जादूगर?

तभी वो जादुई लम्हा आया. अर्शदीप ने फिर से एक वाइड फुल टॉस फेंकी, विल जैक्स ने बल्ला अड़ाया और गेंद डीप पॉइंट की तरफ हवा में गई. वहां अक्षर पटेल तैनात थे. क्या कैच था भाई साहब! अक्षर ने अपनी पूरी जान लगाकर दौड़ लगाई. बाउंड्री की रस्सियाँ एकदम पास थीं. अक्षर ने गेंद लपकी, लेकिन उन्हें अहसास हुआ कि उनका बैलेंस बिगड़ रहा है और वो बाउंड्री पार कर जाएंगे. बस यहीं दिखा उनका ‘Presence of Mind’. गिरते-गिरते उन्होंने गेंद को हवा में उछाला, जहाँ पास ही खड़े शिवम दुबे ने बड़े आराम से उसे पकड़ लिया। विल जैक्स (35 रन) पवेलियन लौट चुके थे. अर्शदीप की तीन वाइड्स की भरपाई अक्षर पटेल की इस जादुई फील्डिंग ने कर दी.

हैरी ब्रुक के बाद अब जैक्स भी अक्षर के जाल में!

बता दें कि यह पहली बार नहीं है. इससे पहले इसी मैच में अक्षर ने हैरी ब्रुक का भी एक शानदार कैच दौड़ते हुए पकड़ा था. आज अक्षर मैदान पर जहाँ भी हाथ डाल रहे हैं, वहाँ से विकेट निकल रहा है। जैसे ही कैच पूरा हुआ, सूर्या (Suryakumar Yadav) ने दौड़कर अक्षर को गले लगा लिया.

अर्शदीप ने भले ही 14वें ओवर में एक्स्ट्रा रन दिए, लेकिन अक्षर पटेल की उस ‘रिले कैच’ ने साबित कर दिया कि क्रिकेट में जब तक फील्डर मुस्तैद है, तब तक बाजी पलटी जा सकती है. अक्षर पटेल आज वाकई टीम इंडिया के लिए संकटमोचन बनकर उभरे हैं. प्लेयर ऑफ द मैच वाला कैच था ये…

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST