Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs NED: भारत-नीदरलैंड का आखिरी T20I मैच… जब कोहली-रोहित-सूर्या ने खेली थी ‘धुआंधार’ पारी; क्या रहा था रिजल्ट?

IND vs NED: भारत-नीदरलैंड का आखिरी T20I मैच… जब कोहली-रोहित-सूर्या ने खेली थी ‘धुआंधार’ पारी; क्या रहा था रिजल्ट?

IND vs NED: भारत और नीदरलैंड के बीच 18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा. जानें इस मैच से जुड़ी सारी जानकारी...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 17, 2026 11:29:31 IST

Mobile Ads 1x1

IND vs NED: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब भारतीय टीम अपना आखिरी लीग स्टेज मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी, जो 18 फरवरी को खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा साफ तौर पर भारी दिखाई दे रहा है. हालांकि इन दोनों टीमों के बीच ज्यादा मैच नहीं खेला जाते हैं. भारत और नीदरलैंड के बीच आखिरी बार 4 साल पहले टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था. यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हुआ था, जो ऑस्ट्रेलिया की सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था. इस मैच में भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से हराया था. इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थीं. जानें कैसा रहा था वो मैच…

कैसा रहा था आखिरी मैच?

भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आखिरी T20I मैच खेला गया था. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे. भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए थे. वहीं, विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 62 रन बनाए थे, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए थे. इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 123 रन ही बना पाई. इससे भारत ने 56 रनों से मुकाबला अपना नाम कर लिया.

18 फरवरी को होगा भारत-नीदरलैंड को मुकाबला

अब भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जिससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. वैसे तो भारतीय टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. हालांकि इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करके ही सुपर-8 में जाना चाहेगी. इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जिन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी बार T20I में नाबाद अर्धशतक लगाया था. इसके अलावा ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों से भी बड़ी उम्मीदें होंगी.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग-11

मैक्स ओ’डॉड, माइकल लेविट, बेस डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), कॉलिन एकरमेन, जैक लायन-कैशेट, रूलोफ वान डेर मेरवे, लोगन वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND vs NED: भारत-नीदरलैंड का आखिरी T20I मैच… जब कोहली-रोहित-सूर्या ने खेली थी ‘धुआंधार’ पारी; क्या रहा था रिजल्ट?

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 17, 2026 11:29:31 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS