109
नई दिल्ली. भारत और नीदरलैंड्स (India vs England) के बीच हुए मुकाबले में भारत ने आसान जीत दर्ज की लेकिन सौभाग्य से मैदान पर एक बड़ा हादसा टल गया. एक कैच लेने के दौरान सूर्यकुमार यादव और रिंकू में टकराव हो सकता था. मैदान पर थोड़ी देर के लिए तनाव का माहौल बन गया जब सुर्यकुमार यादव को भारत के सुपर 8 मुकाबले में नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के खिलाफ चोट लगने का डर हुआ. यह घटना आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई.
मुकाबले के दौरान नीदरलैंड्स के एक बल्लेबाज की एक गेंद काफी ऊपर चली गई. सूर्यकुमार कैच लेने के लिए तेजी से दौड़े और गेंद पकड़ने की कोशिश करने लगे. इसी समय रिंकू सिंह भी उसी दिशा में दौड़ पड़े. सूर्या ने रिंकू सिंह को कॉल किया था लेकिन रिंकू की स्पीड इतनी थी कि वह खुद को रोक नहीं पाए और सूर्या के करीब आ गए.
Moments that had Indian fans’ hearts in their mouths 🥶
ICC Men’s #T20WorldCup SUPER 8 | #INDvSA 👉 SUN, 22nd FEB, 6 PM pic.twitter.com/m3Ulc9SzRp
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 18, 2026
फैंस हो गए थे हैरान
दोनों खिलाड़ी लगभग टकराने ही वाले थे. हालांकि टकराए नहीं, लेकिन गेंद गिर गई. गेंद पकड़ते समय सुर्यकुमार को गेंद छाती पर लगाी और वह इसके बाद वह थोड़ी देर के लिए नीचे गिर गए. यह देखकर टीम के खिलाड़ी और फैंस सब चिंतित हो गए. थोड़ी देर के बाद सूर्यकुमार रिंकू सिंह को कुछ कहते नजआए. सूर्या ने रिंकू की तरफ इशारा किया और यह बताया कि बड़े मैच में साफ-साफ कॉल करना कितना जरूरी है.
कोई चोट नहीं आई
सौभाग्य से, सुर्यकुमार को गंभीर चोट नहीं आई. थोड़ी मदद के बाद वह फिर से खेल में लौट आए और टीम का नेतृत्व करते रहे. भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और टीम ने मैच जीत लिया. यह घटना बताती है कि क्रिकेट में कभी-कभी एक छोटी गलती, जैसे गलत कॉल, मैच के परिणाम को बदल सकती है. भारत सुपर 8 में पहले ही पहुंच चुका है और टीम इंडिया को अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को खेलना है.