Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs NED: अहमदाबाद में गरजेगा बल्ला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? भारत-नीदरलैंड मैच में क्या गुल खिलाएगी पिच, देखें रिपोर्ट

IND vs NED: अहमदाबाद में गरजेगा बल्ला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? भारत-नीदरलैंड मैच में क्या गुल खिलाएगी पिच, देखें रिपोर्ट

IND vs NED Pitch Report: भारत और नीदरलैंड के बीच 18 फरवरी को अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. यहां देखें पिच रिपोर्ट्स से लेकर संभावित प्लेइंग-11...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 18, 2026 09:32:02 IST

Mobile Ads 1x1

IND vs NED Pitch Report: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बुधवार (18 फरवरी) को खेला जाएगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. यह भारत का आखिरी लीग स्टेज मैच है. यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. भारत ने लीग स्टेज में अपने 3 मैचों में लगातार तीन जीत हासिल करके सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं, नीदरलैंड की टीम मैचों में 2 हार के साथ टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है. अब इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर सुपर-8 में एंट्री करना चाहेगी. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपने प्लेइंग-11 में बदलाव करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि अहमदाबाद की पिच क्या गुल खिलाएगी.

अहमदाबाद की पिच का मिजाज

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाएगा. यह मैदान पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. ऐसे में इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. हालांकि अहमदाबाद की पिच एक संतुलित सतह प्रदान करती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन बीच के ओवरों में पिच धीमी हो जाएगी. इससे स्पिनर्स का रोल अहम हो जाएगा. आमतौर पर अहमदाबाद की पिच सपाट होती है, जिससे गेंद आसानी से बल्ले पर आती है. इससे बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलने में मदद मिलती है. साथ ही आउटफील्ड तेज होती है, जिससे बल्लेबाज खूब रन बटोर लेते हैं.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का रिकॉर्ड

इस मैदान पर अभी तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इसमें से 5 बार टारगेट चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 9 बार स्कोर डिफेंड करने वाली टीम ने मुकाबला अपने नाम किया है. इस पिच पर टी20 इंटरनेशनल में पहली पारी का औसत स्कोर 172 रन रहा है.

भारत-नीदरलैंड का रिकॉर्ड

भारत और नीदरलैंड के बीच आखिरी बार साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में T20I मैच खेला गया था. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे. भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए थे. वहीं, विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 62 रन बनाए थे. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की पारी खेली थी. इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 123 रन ही बना पाई. इससे भारत ने 56 रनों से मुकाबला अपना नाम कर लिया.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग-11

माइकल लेविट, मैक्स ओ डौड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैक लियोन कैचेट, लोगान वान बीक, आर्यन दत्त, रुलाफ वान डर मेरवे, पॉल वान मीकरेन, फ्रेड क्लासेन.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND vs NED: अहमदाबाद में गरजेगा बल्ला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? भारत-नीदरलैंड मैच में क्या गुल खिलाएगी पिच, देखें रिपोर्ट

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 18, 2026 09:32:02 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS