<

IND vs NZ 3rd T20 Match: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?

IND vs NZ 3rd T20 Match: भारत ने तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारत ने जहां अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं और न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किए हैं.

IND vs NZ 3rd T20 Match Playing 11: भारत ने तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारत ने जहां अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं और न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले दो टी20 मैच में भारत ने जीत हासिल की है. आज गोवाहाटी में तीसरा मैच खेला जाएगा. न्यूजीलैंड को लगातार दो एकतरफा मैचों में हराने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मिशेल सेंटनर की ब्लैक कैप्स के खिलाफ तीसरे मैच में पांच मैचों की T20I सीरीज जीतने की कोशिश करेगी.

भारत की प्लेइंग इलेवन (India’s playing eleven)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand’s playing eleven)

टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी.

टेनिस दिग्गज विजय को पद्म भूषण तो रोहित-हरमनप्रीत और प्रवीण को मिला पद्म श्री, यहां देखें- किन-किन खिलाड़ियों को मिला ये सम्मान?

तीसरा मैच जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी टीम इंडिया (Team India will be looking to win the third match and clinch the series)

पहले और दूसरे टी20 मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया आज का मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम करने के लिए उतरेगी. आज के मैच में टीम इंडिया ने दो बड़े बदलाव किए हैं. पिछले मैच में काफी महंगे साबित होने वाले अर्शदीप सिंह को इस मैच में आराम देने के बाद उनकी जगह पर जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है. इसके अलावा, पहले मैच में वरुण चक्रवर्ती को मौका देने के बाद दूसरे और तीसरे मैच में उन्हें मौका नहीं दिया है. काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रवि बिश्नोई को इस मैच में मौका मिला है.

तिलक वर्मा की जगह पर टीम में पहले तीन मैचों के लिए शामिल किए गए श्रेयस अय्यर को तीनों मैचों में मौका नहीं मिला है. हालांकि मैच से कुछ देर पहले उन्हें काफी देर तक नेट प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था. लेकिन उन्हें तीसरे मैच में भी मौका नहीं दिया गया है.

ICC के चेयरमैन कैसे चुने जाते हैं? कैसे होती है वोटिंग, समझिए पूरा प्रोसेस

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

दुनिया के AI चिप किंग पर क्यों उठे सवाल? Nvidia बोर्ड खंगालेगा विदेशी खुफिया कनेक्शन

Nvidia CEO जेनसन हुआंग के चीनी कारोबारी महिला से कथित संबंधों की जांच होगी. बोर्ड…

Last Updated: November 9, 2026 14:39:18 IST

Ujjain Govardhan Puja: आस्था या अटूट विश्वास…सड़क पर लेट गए सैकड़ों लोग, ऊपर से दौड़ा दिया गायों का झुंड; क्या है उज्जैन की इस परंपरा का रहस्य?

Ujjain Govardhan Puja: उज्जैन के तीन गांवों में गोवर्धन पूजा पर अनोखी गोरी गोपाल परंपरा…

Last Updated: November 9, 2026 14:14:18 IST

Nvidia के शेयरों में भूचाल, 5.8% तक टूटे शेयर, निवेशकों की नजर अब बोर्ड के अगले फैसले पर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में सोमवार,…

Last Updated: November 9, 2026 14:04:19 IST

Samsung Galaxy S27 Launch Date: कब लॉन्च होगी Samsung Galaxy S27 4 मॉडल के साथ आएगी नई सीरीज, मिलेगा 200MP कैमरा और नया Pro वेरिएंट

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले कई बड़े लीक्स सामने आए हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:34:21 IST

Bareilly SI Viral Video: खाकी वर्दी में दरोगा जी गटकते रहे शराब, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bareilly SI Viral Video: जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान…

Last Updated: November 9, 2026 13:32:02 IST