<

कमज़ोर दिल वाले न देखें ये वीडियो, मौत को दावत देते हैं यह सात लड़के

मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal) से बेहद ही हैरान करने के साथ-साथ गुस्सा दिलाने वाला वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसको देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं.

Reckless Ride on VIP Road Shocks Netizens:  वो कुछ लोग पूछते हैं न कि भारत में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं आखिर कैसे होती है, इसका जवाब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिलेगा. एक बेहद ही ताजा और दिल दहलादेने वाला वीडियो सामने आया जिसको देखने के बाद न सिर्फ लोगों के होश उड़ गए हैं बल्कि लोग इस बात से सबसे ज्यादा हैरान है कि आजकल के युवाओं को हवा बाजी करने के अलावा और कुछ काम नहीं है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर. 

आखिर क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपला से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशम मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के मुताबिक, शहर की सबसे मशहूर VIP Road पर एक ही बाइक पर सात युवकों को सवार होकर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए देखा गया है. इतना ही नहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल हो रहा है बल्कि चारों तरफ वायरल वीडियो की खूब तेजी से चर्चा की जा रही है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में क्या कुछ देखा?

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में साफ रूप से देखा जा सकता है कि एक मामूली क्षमता वाली बाइक पर सात युवक बूरी तरह से लदे हुए हैं. इतना ही नहीं, कुछ युवक पेट्रोल टैंक पर बैठे थे, तो कुछ पीछे एक-दूसरे के ऊपर लटके हुए थे. लेकिन, इस खतरानाक ड्राइविंग के दौरान किसी भी एक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था. तो वहीं, पीछे चल रहे एक कार सवार ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इसे Twitter (X) पर अपलोड कर दिया. 

वीडियो को देखने के बाद लोगों में गुस्सा

तो वहीं, वीडियो को देखने के बाद लोगों में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है. वीडियो के नीचे कई लोगों ने यह लिखा है कि “कानून का मजाक” और “मौत को दावत” कैसे दी जाती है इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है. इतना ही नहीं यूजर्स ने मध्य प्रदेश के पुलिस को भी वीडियो में टैग किया है और साथ ही यह भी सवला उठाया है कि वीआईपी क्षेत्र में जहां सबसे ज्यादा चेकिंग पॉइंट्स होते हैं, वहां न तो कोई पुलिस है, जो इन युवाओं पर लगाम लगा सके. इतना ही नहीं, कई लोगों ने इसे Public Safety के साथ बड़ा खिलवाड़ और गंभीर लापरवाही बताया है. 

पुलिस ने मामले में लिया संज्ञान

वीडियो के वायरल होने के बाद भोपाल पुलिस ने इस मामले में पूरी तरह से संज्ञान लेते हुए युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक, वीआईपी सड़क पर सात युवकों द्वारा एक ही मोटरसाइकिल पर सवारी करने का वायरल वीडियो इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है. इतना ही नहीं, इस मामले में पुलिस ने कहा कि Reckless Driving ने न सिर्फ उनकी जान जोखिम में डाली, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी सबसे बड़ा खतरा पैदा कर दिया है. तो वहीं, पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर भारी जुर्माना लगाते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी चेतावनी दी है. इसके अलावा पुलिस ने वाहन पंजीकरण (Registration) को पूरी तरह से सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू कर आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST