Live TV
Search
Home > खेल > विकेट, विकेट, विकेट…, पहले ही ओवर में रोहित और कोहली ने बनाया वनडे का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड; मैट हेनरी ने ओवल में रचा इतिहास

विकेट, विकेट, विकेट…, पहले ही ओवर में रोहित और कोहली ने बनाया वनडे का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड; मैट हेनरी ने ओवल में रचा इतिहास

India vs New Zealand 4th ODI : पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर रोहित शर्मा मैट हेनरी का शिकार हो गए. फिन एलन ने उनका कैच पकड़ा. इसके बाद अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना. फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए. वह हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए. इस तरह टीम इंडिया ने बिना कोई रन बनाए अपना दूसरा विकेट गंवा दिया.

Written By:
Published: November 13, 2026 12:18:00 IST
Last Updated: 2026-11-13 12:30:07

Mobile Ads 1x1

India vs New Zealand 4th ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही. माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. विराट कोहली, रोहित शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी टीम ने पारी के पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए तीन विकेट गंवा दिए. अब भारत के सामने 334 रन का लक्ष्य है और टीम मुश्किल में नजर आ रही है.

पहले ओवर में क्या हुआ?

पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर रोहित शर्मा मैट हेनरी का शिकार हो गए. फिन एलन ने उनका कैच पकड़ा. इसके बाद अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना. फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए. वह हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए. इस तरह टीम इंडिया ने बिना कोई रन बनाए अपना दूसरा विकेट गंवा दिया.इसके बाद ओवर की छठी और आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए. वह मैट हेनरी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू (LBW) हो गए. इस तरह भारत ने पहले ही ओवर में बिना खाता खोले अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए.

न्यूजीलैंड ने बनाए 333 रन

आखिरी ओवर में 2 गेंदों पर लगातार दो रनआउट होने के साथ की न्यूजीलैंड की टीम ऑलआउट हो गई है. कीवी टीम ने 50 ओवर में 333 रन बनाए हैं. जिसमें विल यंग की 125 रनों की शानदार पारी शामिल रही. वहीं, टिम साइफर्ट ने 58 रन बनाए. फिन एलेन ने भी 41 रनों का योगदान दिया. दूसरी ओर, भारत के लिए अक्षर पटेल, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ ने 2-2 सफलता हासिल कीं.

MORE NEWS