<

IND vs NZ 5th T20: वर्ल्ड कप से पहले भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी मुकाबला, जानें कहां देख सकेंगे लाइव मैच, कैसा है पिच का मिजाज?

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप से पहले अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं. यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. देखें पिच रिपोर्ट...

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 जनवरी (शनिवार) को 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले दोनों टीमें आखिरी बार तिरुवनंतपुरम में भिड़ेंगे. इस सीरीज में भारतीय टीम ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. हालांकि चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए भारत को 50 रन से हराया था. अब दोनों टीमें इस सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं. भारतीय टीम चाहेगी कि आखिरी मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज में 4-1 से जीत हासिल करें. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम आखिरी टी20 मुकाबले में भारत को हराकर वर्ल्ड कप में जाना चाहेगी, जिससे खिलाड़ियों को कॉन्फिडेंस बढ़ जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पिछले टी20 मैच में टीम इंडिया ने कुछ एक्सपेरिमेंट किए थे. हालांकि भारत इस मुकाबले में अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 के साथ खेलना चाहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी सारी डिटेल्स…

टीम इंडिया में होंगे ये बदलाव

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले टी20 मुकाबले में कुल 5 गेंदबाजों के साथ उतरी थी. टीम में सिर्फ 7 नंबर तक ही बल्लेबाजी थी, जिसके चलते बल्लेबाजों पर थोड़ा दबाव पड़ा था. ऐसे में इस मुकाबले में टीम इंडिया कई बदलाव कर सकती है. इस मुकाबले में भारतीय टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल वापसी कर सकते हैं, जो इंजरी की वजह से नहीं खेल रहे हैं. इसके अलावा पिछले 2 मैचों से बेंच पर बैठे वरुण चक्रवर्ती को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. इस आखिरी मुकाबले में भारत की ओर से रन बनाने की ज्यादा जिम्मेदारी संजू सैमसन के कंधों पर होगी, क्योंकि यह मैच उनके होम ग्राउंड में खेला जाएगा. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम शायद ही इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी, क्योंकि उनकी टीम में पिछले टी20 मैच में भारत को हराया था.

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत को पिछले 2 मुकाबलों में जीत मिली है. इस मैदान पर गेंदबाजों को मदद मिलती है. खासकर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और स्विंग मिलती है. खेल बढ़ने के साथ पिच धीमी होने से स्पिनरों को भी मदद मिलती है. इस मैदान पर औसत स्कोर 140-160 का है, लेकिन भारत ने यहां पर 235 रन का स्कोर भी खड़ा किया है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इनमें से 3 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.  

कब-कहां खेला जाएगा आखिरी टी20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 मुकाबला 31 जनवरी (शनिवार) को खेला जाएगा. यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. शनिवार शाम 7 बजे मुकाबला शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड 5वें टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसके अलावा फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST