<

कौन हैं वो दो खिलाड़ी जिनके वजह से मिली हार? कप्तान गिल ने किया हैरान करने वाला खुलासा

India Vs New Zealand: मुकाबले में हार के बाद भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल अपनी टीम के प्रर्दशन से काफी निराश दिखे. मैच के बाद गिल ने बताया कि आखिर भारतीय टीम के हार की वजह क्या रही.

IND VS NZ ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन एकदिवसीय मुकाबले का आखिरी और निर्णायक मुकाबला कल 18 जनवरी 2026 को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने आखिरी मैच जीतकर भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीत हासिल की.मुकाबले में हार के बाद भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल अपनी टीम के प्रर्दशन से काफी निराश दिखे. मैच के बाद गिल ने बताया कि आखिर भारतीय टीम के हार की वजह क्या रही.

भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. शुरुआत में ये फैसला सही साबित होते हुए दिख रहा था. 5 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड के दो विकेट गिर गए थे. लेकिन इसके बाद ​​न्यूजीलैंड ने 337/8 का स्कोर बनाया और भारत को 46 ओवर में 296 रन पर आउट कर दिया. अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की कोशिशें बेकार गईं. उन्होंने 108 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 124 रन बनाए. हर्षित राणा (52) और नीतीश कुमार रेड्डी (53) ने भी अर्धशतक बनाए. तेज गेंदबाज़ हर्षित ने भी तीन विकेट लिए. न्यूजीलैंड के हाथों ऐतिहासिक हार मिलने के बाद शुभमन ने अपना दर्द बयां किया. भारतीय कप्तान ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतने के बाद सीरीज हारना निराशाजनक था.

गिल ने क्या कहा?

गिल ने कहा कि उनकी टीम पिछले आठ दिनों में सभी डिपार्टमेंट में खासकर बैटिंग में पीछे रह गई. इंदौर में हार के बाद गिल ने बताया कि टीम इंडिया से कहां गलती हुई. उन्होंने हार के लिए बैटिंग को जिम्मेदार ठहराया और बीच के ओवरों में गेंदबाजों के विकेट न ले पाने पर भी चिंता जताई. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा, “हम सभी सभी बल्लेबाज मुझे नहीं लगता कि हम अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल पाए. भारत में हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं और अगर बल्लेबाज खासकर टॉप दो अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाते तो हम बड़ा स्कोर नहीं बना पाएंगे.”

कुलदीप का सपोर्ट

बॉलिंग और कुलदीप के विकेट न लेने के बारे में उन्होंने कहा, “कभी-कभी ऐसा होता है. पिछले कुछ सालों से कुलदीप जिस तरह से बॉलिंग कर रहे हैं वह हमेशा हमारे लिए स्ट्राइक बॉलर रहे हैं. यह बदकिस्मती है कि वह इस बार उतने विकेट नहीं ले पाए.” इसलिए इस तरह की सीरीज हमें आगे बढ़ने में मदद करती हैं.

खराब फील्डिंग

गिल ने खराब फील्डिंग को भी हार की एक वजह बताया. उन्होंने माना कि सीरीज में फील्डिंग अच्छी नहीं थी. उन्होंने कुछ जरूरी कैच छोड़े और इस तरह के विकेट पर बॉलर्स के लिए मौके बनाना मुश्किल होता है. गिल ने कहा कि फील्डिंग में सच में सुधार की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि दोनों टीमों के बीच ये बड़े अंतर थे उनके बैट्समैन ने अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदला और न्यूज़ीलैंड की फील्डिंग बेहतर थी.

कोहली को लेकर कही ये बात

गिल ने कहा कि विराट भाई जिस तरह से बैटिंग कर रहे हैं वह निश्चित रूप से हमेशा एक प्लस पॉइंट है. हर्षित ने अच्छी बैटिंग की. नंबर 8 पर बैटिंग करना आसान नहीं है. उन्होंने आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली है. सीरीज में तेज गेंदबाजों ने जिस तरह से बॉलिंग की वह बहुत अच्छी थी.” हर्षित ने कोहली के साथ सातवें विकेट के लिए 99 रन की पार्टनरशिप की. उन्होंने 43 गेंदों का सामना करके चार चौके और चार छक्के लगाए. ऑलराउंडर नीतीश को छठे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा गया. उन्होंने आठ ओवर फेंके, जिसमें 53 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं मिला.

शुभमन ने नीतीश के बारे में कहा, “वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें मौके देना चाहते हैं. हम उन्हें काफी ओवर देना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि हमारे लिए कौन सा कॉम्बिनेशन काम करता है और उनके लिए किस तरह की बॉलिंग काम करती है.” भारत ने 71 रन पर चार विकेट खो दिए थे, जिसके बाद नीतीश ने कोहली का अच्छा साथ दिया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 88 रन की पार्टनरशिप की. उन्होंने 57 गेंदें खेलीं, जिसमें दो चौके और दो छक्के मारे.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

‘ब्वॉयफ्रेंड’ ने पत्नी के सामने बनाए 9वीं की छात्रा से संबंध, फिर किया अशोक खरात से भी बुरा काम

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर की रहने वाली पीड़ित 9वीं की छात्रा को यह भी नहीं…

Last Updated: April 11, 2026 08:32:36 IST

Repo Rate Cut: EMI में राहत नहीं, फिर भी हो रहा फायदा, Home Loan वालों के बड़ा सेविंग सीक्रेट

Repo Rate Cut: आरबीआई ने अप्रैल 2026 में रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए…

Last Updated: April 11, 2026 07:23:40 IST

RCB vs RR IPL 2026: फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया कमाल! RCB को RR ने ऐसे किया ‘चारो खाने चित’

Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals: 15 साल के बेहतरीन बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की ज़ोरदार…

Last Updated: April 11, 2026 07:09:24 IST

Petrol Diesel Price Today 11 April: पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने मचाई हलचल! अभी टंकी फुल कराएं या थोड़ा करें इंतजार?

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…

Last Updated: April 11, 2026 06:22:48 IST

UP Petrol Diesel Price 11 April: पेट्रोल-डीजल के बदले दामों ने बढ़ाई टेंशन! यूपी वालों को राहत या फिर बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 11, 2026 06:21:23 IST

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश या गर्मी करेगी परेशान, IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट

Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 :  दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर…

Last Updated: April 11, 2026 05:25:32 IST