<
Categories: खेल

Pakistan के राष्ट्रगान की जगह बज गया ‘Jalebi Baby’, भरे स्टेडियम में पाक खिलाड़ियों का मुंह था देखने लायक, देखें Video

Jalebi Baby: कल एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह पछाड़ा, इतना ही नहीं मैच के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

IND vs PAK In Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान का मैच वो मैच है जिसे देखने के लिए दुनियाभर के लोग बेताब रहते हैं. वहीं कल एशिया कप के भारत-पाक  के मैच के बीच कुछ ऐसा हुआ जो देखने काबिल था. हर कोई इसे देखकर हैरान है. दरअसल, मैच  के बीच कल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में एक के बाद एक ऐसी चीजें हो रही हैं, जिससे पाकिस्तान का सिर शर्म से झुका दिया है. आपकी जानकारी के लिए बताए दें, पहली बार टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ तक नहीं मिलाया. वहीं दूसरी बार जब राष्ट्रगान का समय हुआ, तो पाकिस्तान के राष्ट्रगान की जगह स्टेडियम में ‘जलेबी बेबी’ गाना बजाया गया. एक तरफ जहां पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना राष्ट्रगान सुनने का इंतजार कर रहे थे, वहीं डीजे पर स्टेडियम में जलेबी बेबी गाना बज गया. 

डीजे से हुई भूल

जब स्टेडियम में राष्ट्रगान की जगह जलेबी बेबी बजा तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को काफी अजीब महसूस हुआ. ये बात उनका वायरल वीडियो जाहिर कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय और एशियाई टूर्नामेंटों में मैच से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान बजाया जाता है. भारत-पाकिस्तान मैच में भी राष्ट्रगान की परंपरा शुरू से चली आ रही है और सबसे पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजाया जाना था. पाकिस्तानी खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए एक सीधी कतार में खड़े थे और तभी साउंड पर जेसन डेरुलो और टेशर का गाना ‘जलेबी बेबी’ बजने लगा और पाकिस्तानी खिलाड़ी यह सुनकर दंग रह गए.

सूर्येकुमार यादव ने नहीं मिलाया हाथ

एशिया कप हो या कोई और टूर्नामेंट, आमतौर पर दोनों टीमों के कप्तान टॉस के दौरान हाथ मिलाते हैं. लेकिन जब भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए आए, तो उन्होंने न तो पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा की तरफ देखा और न ही हाथ मिलाया. इससे साफ़ ज़ाहिर था कि भारतीय टीम पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं करना चाहती. सूर्यकुमार यादव के इस रवैये ने पूरे पाकिस्तान को करारा जवाब दे दिया है.

Heena Khan

Recent Posts

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 12:22:39 IST