Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs PAK: PCB-BCB के ड्रामे के बाद भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया! श्रीलंकाई मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, देखें रिपोर्ट

IND vs PAK: PCB-BCB के ड्रामे के बाद भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया! श्रीलंकाई मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, देखें रिपोर्ट

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. देखें कोलंबो का मौसम रिपोर्ट...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-14 11:03:41

Mobile Ads 1x1

IND vs PAK Weather Report: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी (रविवार) को मुकाबला खेला जाना है. यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया था, जो कि हाल में खत्म हुआ है. वहीं, अब मौसम नया विलेन बनकर सामने आया है. दरअसल, श्रीलंका मौसम विभाग और प्राकृतिक आपदा चेतावनी सेंटर की ओर से 15-16 फरवरी के लिए स्पेशल अलर्ट जारी किया गया है. इसमें आशंका जताई गई है कि भारत-पाक (IND vs PAK) का हाई-वोल्टेज मुकाबला बारिश से धुल सकता है. श्रीलंकाई मौसम विभाग के अनुसार, 15 फरवरी के आसपास साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसका सीधा असर कोलंबो के मौसम पर पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान के मैच वाले दिन बारिश होने की संभावना 93 फीसदी है. ऐसे में फैंस और आयोजकों को लगातार मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

मैच धुलने की आशंका

श्रीलंका के कोलंबो में मौसम खराब होने की खबर से फैंस की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यह मैच शुरू होने से पहले ही गरज के साथ बारिश हो सकती है. अगर ऐसा हुआ, तो टॉस में देरी होगी, जिससे मैच में ओवर कम किए जा सकते हैं. हालांकि लगातार बारिश नहीं होगी. खेल के दौरान बीच-बीच में धूप निकलने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन इससे दोनों टीमों की रणनीति पर बुरा असर पड़ेगा. accuweather.com के अनुसार, 15 फरवरी यानी जिस दिन भारत-पाकिस्तान मैच है, उस दिन मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना काफी कम है.

पहले पाकिस्तान ने डाली थी मैच में रुकावट

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने इस मुकाबले को लेकर बड़ा विवाद शुरू किया था. दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी, लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. इसको लेकर कई दिनों तक विवाद चलता रहा. आखिरकार 9 फरवरी को यह विवाद खत्म हुआ, जिसके बाद पाकिस्तान ने एलान किया कि वह भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाला मैच खेलेंगे. 

मैच रद्द होने पर क्या होगा?

अगर 15 फरवरी को बारिश की वजह से भारत और पाकिस्तान का मैच रद्द हुआ, तो दोनों टीमों के 1-1 प्वाइंट मिल जाएंगे. ICC ने ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मैचों के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं किया है. इससे भारत और पाकिस्तान टूर्नामेंट के अगले राउंड में जाने के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर लेंगे. फिलहाल दोनों टीमों 2-2 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई हैं.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND vs PAK: PCB-BCB के ड्रामे के बाद भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया! श्रीलंकाई मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, देखें रिपोर्ट

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-14 11:03:41

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS