<
Categories: खेल

Suryakumar ने इसलिए नहीं मिलाया पाक खिलाड़ियों से हाथ, अब हुआ बड़ा खुलासा; जानकर दिल हो जाएगा खुश

IND vs PAK In Asia Cup 2025: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। मैच जीतने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ खड़ी है।

Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. इस दौरान भारत ने पाक को हराकर गहरी चोट पहुंचाई. जी हां इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की, जिसके बाद एक अलग ही नजारा देखने को मिला. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. जिसके बाद सोशल मीडिया केबाद तहलका मच गया. इस फैसले को लेकर उन्होंने साफ कहा कि यह कदम सोच-समझकर उठाया गया है.

दरअसल, विजयी छक्का लगाने के बाद सूर्यकुमार ने साथी खिलाड़ी शिवम दुबे से हाथ मिलाया और सीधे मैदान से बाहर चले गए. इस बीच, पाकिस्तानी खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए इंतज़ार करते रहे लेकिन उन्होंने हाथ नहीं मिलाया. टॉस के दौरान भी सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. 

सूर्यकुमार ने किया बड़ा खुलासा

दरअसल, इस मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने कहा कि हमारी सरकार और बीसीसीआई की राय एक जैसी है. हम यहां सिर्फ़ खेलने आए थे और हमने सही तरीके से जवाब दिया. कुछ चीज़ें खेल भावना से ऊपर होती हैं. साथ ही, हम इस जीत को ऑपरेशन सिंदूर में शामिल अपने बहादुर मोर्टार जवानों को समर्पित करते हैं. उम्मीद है कि वे हम सभी को प्रेरित करेंगे और जब भी हमें मौका मिलेगा, हम उन्हें मुस्कुराने का एक कारण देंगे.

जानिये क्या बोले माइक हेसन

वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने निराशा जताई. उन्होंने कहा कि हम हाथ मिलाने के लिए तैयार थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी मैदान छोड़कर चले गए. यह हमारे लिए निराशाजनक था. भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को हर विभाग में मात दी. पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने कहा कि मैच के बाद की प्रस्तुति में सलमान अली आगा का न आना भारत के रवैये का नतीजा था. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हम हाथ मिलाने के लिए तैयार थे, लेकिन भारतीय टीम ने ऐसा नहीं किया. यह निराशाजनक था. हमने खराब खेला, लेकिन हम हाथ मिलाने के लिए तैयार थे.

Heena Khan

Recent Posts

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST