Live
Search
Home > क्रिकेट > भारत बनाम पाकिस्तान मैच के 5 वो टर्निंग प्वाइंट्स, जहां टीम इंडिया ने पलट कर रख दिया पूरा नतीजा

भारत बनाम पाकिस्तान मैच के 5 वो टर्निंग प्वाइंट्स, जहां टीम इंडिया ने पलट कर रख दिया पूरा नतीजा

India vs Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ए के मैच ने टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. ऐसे में आइए जानते हैं कि मैच के 5 टर्निंग प्वाइंट्स कौन-कौन से रहे.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 15, 2026 23:12:59 IST

Mobile Ads 1x1

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के 175 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर ऑलआउट हो गई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई.

पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन उस्मान ने 44 रनों की पारी खेली. जिन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौका और एक छक्का लगाया. इसके अलावा, शाहीन शाह अफरीदी ने 23 रनों की जुझारू पारी खेली.

मैच के 5 टर्निंग प्वाइंट्स

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच के 5 टर्निंग प्वाइंट्स देखने को मिले. पाकिस्तान की टीम ने पहले ही ओवर में दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 4 गेंदों का सामना करने के बाद शून्य पर आउट हो गए. लेकिन ईशान किशन ने अगले ही ओवर में शाहीन शाह अफरीदी को 15 रन मारे. इसके बाद ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेली. जिससे टीम इंडिया 175 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई.

इसके बाद, ईशान किशन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से सूर्यकुमार यादव 32 रन और तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए.

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, यहां जानें- कौन रहे जीत के 5 हीरो?

हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर मेें बिना कोई रन दिए लिए एक विकेट

टीम इंडिया के 175 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने बिना कोई रन दिए पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिबजादा फरहान को शून्य पर आउट करके पाकिस्तान की टीम की कमर तोड़ दी.

बुमराह ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

इसके बाद, दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आए. सैम अय्यूब ने बुमराह की पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अगले ही गेंद पर बुमराह ने सैम अय्यूब को एलबीडब्ल्यू आउट किया. इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने चौका लगाया. लेकिन अगली ही गेंद पर बुमराह ने सलमान को कैच आउट कराकर पाकिस्तान की टीम को तगड़ा झटका दिया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन का लगातार दूसरा अर्धशतक, यहां जानें- कौन-कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम?

अक्षर पटेल ने बाबर को किया आउट

पाकिस्तान की टीम के 3 विकेट गिर चुके थे. इसके बाद जब अक्षर पटेल गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने बाबर आजम को 5 रनों में आउट करके पाकिस्तान की कमर को तोड़ने का काम किया.

वरुण ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट

वरुण ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके. वरुण ने एक ही ओवर में पाकिस्तान के 2 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया.

अभिषेक-कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में मिला मौका, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > भारत बनाम पाकिस्तान मैच के 5 वो टर्निंग प्वाइंट्स, जहां टीम इंडिया ने पलट कर रख दिया पूरा नतीजा

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 15, 2026 23:12:59 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS