India vs Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हैंडशेक नहीं किया. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या आईसीसी के कानून में हाथ मिलाना जरूरी है?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. हाथ मिलाने को लेकर आईसीसी में क्या नियम है?
ICC Rule for Handshake: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कल यानी रविवार (15 फरवरी, 2026) को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जहां एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडशेक का सिलसिला पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ. जो आज तक चल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आईसीसी में हैंडशेक को लेकर क्या कोई नियम है?
इसको लेकर भारत और पाकिस्तान मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि हाथ न मिलाना कितनी बेवकूफी भरी बात है जो भारत ने शुरू की है. यह हमारे जैसे देश के लिए ठीक नहीं है. या तो खेल की भावना के साथ ठीक से खेलो या बिल्कुल मत खेलो.
इस मामले में मैच ऑफिशियल्स और मैच ऑफिशियल सपोर्ट स्टाफ के लिए ICC के कोड ऑफ कंडक्ट में लिखा है कि नोट: आर्टिकल 2.1.1 का मकसद हर तरह के छोटे-मोटे व्यवहार को कवर करना है जो खेल की भावना के खिलाफ है और जो इस कोड ऑफ़ कंडक्ट में कहीं और बताए गए खास अपराधों के तहत खास तौर पर और ठीक से कवर नहीं होता है. खेल की भावना को क्रिकेट के नियमों की प्रस्तावना के रेफरेंस से डिफाइन किया जा सकता है और इसमें दूसरों के साथ-साथ (a) अंपायरों की भूमिका और (b) खेल और उसके पारंपरिक मूल्यों का सम्मान शामिल है.
आईसीसी के रूलबुक में खिलाड़ियों या ऑफिशियल्स के लिए कहीं भी यह नहीं लिखा है कि हाथ मिलाना जरूरी है. जब हैंडशेक का विवाद शुरू हुआ था तब चौधरी ने एएनआई से बात करते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि मैच हारने के बाद यह चीजों को बदलने का एक हिस्सा था. वरना किसी भी कानून की किताब में, किसी भी ICC की खेलने की शर्तों में, कुछ भी लिखा हुआ नहीं है. मैं समझता हूं कि आप जिस हाथ मिलाने के विवाद की बात कर रहे हैं, हाथ मिलाने की शुरुआत लगभग 15-20 साल पहले हुई थी. पहले कप्तान हाथ मिलाते थे. इसलिए, मुझे लगता है कि यह सब बेवजह बनाया गया है, और इसकी कोई ज़रूरत नहीं है.
Weather Update Today: राजस्थान के नुवां में ओलों की सफेद चादर बिछ गई है. कुदरत…
आईपीएल 2026 सीजन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान के लिए वापसी करने वाले जडेजा…
Optical Illusion Test: यह ऑप्टिकल इल्यूजन एक मजेदार चैलेंज है, जिसमें '505' के बीच छिपे…
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी…
सूरत के लिंबायत में सिलेंडर ब्लास्ट से मची भारी चीख-पुकार! एक ही परिवार के सदस्यों…
PR Ramesh: डेलाइट इंडिया के पूर्व चेयरमैन पीआर रमेश न्यूज़ एग्रीगेटर Dailyhunt और कॉल और…