<
Categories: हेल्थ

दोपहर लंच के बाद नींद क्यों आने लगती है? क्या है इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण, जानें दिनभर चुस्‍त रहने के तरीके

Causes Excessive Sleep In Afternoon: आपने अक्सर देखा होगा कि, दोपहर का खाना खाने के बाद नींद आने लगती है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों है? नींद और सुस्ती से बचने के लिए क्या करें? इस बारे में बता रही हैं अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ की सीनियर डाइटिशियन प्रीती पांडे-

Causes Excessive Sleep In Afternoon: मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. फरवरी बीतने के साथ ही सर्दी का सितम भी कम हो रहा है. बहुत जल्द गर्मी का मौसम आने वाला है. इस दौरान दोपहर का खाना खाने के बाद नींद आने लगती है. ऑफिस में साथियों को लंच के बाद उबासियां लेते या हल्का-फुल्का सोते हुए देखा भी होगा. घर में बड़े-बुजुर्गों को भी दोपहर में सोते देखा होगा. आपने भी कभी न कभी अनुभव किया ही होगा. इस नींद को रोक पाना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर दोपहर में ज्यादा नींद आती क्यों है? क्यों शरीर में सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है? हमारे शरीर में ऐसा क्या होता है जो हमारे शरीर को निढाल बना देता है? नींद और सुस्ती से बचने के लिए क्या करें? इस बारे में India News को बता रही हैं अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ की सीनियर डाइटिशियन प्रीती पांडे-

लंच के बाद नींद पर क्या कहते एक्सपर्ट

डाइटिशियन मुताबिक, लंच के बाद नींद और सुस्ती के साथ-साथ शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होना सामान्य नहीं है. खाना खाने के बाद उनींदापन के साथ शरीर में हल्का दर्द महसूस होने की स्थिति को ‘फूड कोमा’ कहा जाता है. हालांकि, अब तक इंसानों में इसका कोई ठोस कारण सामने नहीं आ पाया है. लोग अक्सर इसे खाना खाने के बाद आने वाली नींद समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछ कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनपर हमें ध्यान देना चाहिए.

दोपहर में ज्यादा नींद आने के मुख्य कारण

दिमाग में कम होता है खून का संचार: डाइटिशियन प्रीती पांडे के अनुसार, दोपहर में हमें कम भोजन का सेवन करना चाहिए. दरअसल, ज्यादा भोजन करने से उसे पचाने में ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है और पाचनतंत्र को भोजन पचाने के लिए अधिक रक्त की आवश्यकता होती है. दोपहर का भोजन करने से कुछ समय के लिए आपके दिमाग में खून का संचार कम हो जाता है. साथ ही शरीर की क्रियाशीलता कम हो जाती है और आपको सुस्ती और नींद का अनुभव होने लगता है.

तेजी से घटता है ब्लड शुगर लेवल: डाइटिशियन की मानें तो हमारे शरीर को काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है. इसके लिए हम ब्रेकफ़ास्ट, लंच और डिनर करते हैं. इसमें हम खाते हैं वो न्यूट्रिशन हमारी बॉडी की एनर्जी का सोर्स बनता है. खाना खाते ही आंत खाने को पचाने का काम करना शुरू कर देती है. इससे ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता है, जिससे सुस्ती महसूस होती है और नींद आती है.

हार्मोन की वजह से भी आती ज्याद नींद: कई बार शरीर के हार्मोन्स भी नींद आने का कारण बन जाते हैं. दरअसल, खाना खाने के बाद कभी-कभी सेरोटोनिन तेजी से बनता है, जिससे व्यक्ति में सुस्ती बढ़ती है और सोने का मन करता है. बता दें कि, सेरोटोनिन वो हॉर्मोन है जो बॉडी के कई फंक्शन को कंट्रोल करता है. यह शरीर के अंदर एक तरह से एंटीडिप्रेसेंट की भूमिका भी निभाता है. सेरोटोनिन प्रोटीन से बढ़ता है.

नींद और सुस्ती से बचने को क्‍या खाएं: एक्सपर्ट के मुताबिक, जो लोग ब्रेकफास्ट न करके सीधे लंच करते हैं, उनमें नींद की समस्या ज्‍यादा होती है. दरअसल, ऐसे लोग सुबह के छोड़े हुए नाश्ते की भरपाई के लिए लंच में हैवी मील लेते हैं, जिससे उन्‍हें आलस भी ज्‍यादा आता है. बेहतर हो कि, ब्रेकफास्ट में होल ग्रेन प्रोडक्ट्स, ओट्स, ब्राउन ब्रेड, अंडे, ऑमलेट और फ्रूट खाएं. साथ ही दिनभर फुर्तीला बने रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें. ऐसा करने से शरीर में सुस्‍ती महसूस नहीं होगी.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

बुलंदशहर में बंदर बना ‘नोटों का बादशाह’! वकील के ₹2 लाख नकद छीन करने लगा नोटों की बारिश; ये अनोखी करतूत देख लोग हैरान

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…

Last Updated: May 31, 2026 23:06:42 IST

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST