India vs Pakistan T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा हाई वोल्टेज ड्रामा वाला मैच खेला जाना है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. तो वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए हैं. संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला है.
अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने यूएसए और नामीबिया को हरा दिया है. इसके अलावा, पाकिस्तान भी अपने 2 मैच जीत चुका है. आज दोनों टीमें इस मैच जीतने की कोशिश करेंगी. आज के मैच को देखते हुए दोनों टीमें आज का मैच जीतना चाहेंगी.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान की टीम अब तक 16 बार टी20 इंटरनेशनल में आमने सामने हुई है. इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने कुल 13 मुकाबले जीते हैं. वहीं, पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है. आखिरी 5 मुकाबलों की भी बात करें तो भारत ने सभी 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. पाकिस्तान ने आखिरी बार सितंबर 2022 में ही भारत पर जीत दर्ज की थी.
‘ठीक से खेलो या…’ भारत-पाकिस्तान मैच से पहले संजय मांजरेकर का विस्फोटक बयान, टीम इंडिया को तगड़ा लताड़ा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक