<

IND vs Pak Match: 2026 में भारत को कितनी बार मिलेगा पाकिस्तान को ‘धूल चटाने’ का मौका? इन तारीखों को होगी ‘महाजंग’

IND vs Pak Match Schedule In 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2026 में कई मुकाबले खेले जाएंगे. इस साल भारत के पास एक बार फिर से पाकिस्तान पर अपना दबदबा दिखाने का मौका मिलेगा. देखें भारत-पाक मुकाबले का शेड्यूल...

IND vs Pak Match Schedule In 2026: साल 2025 में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले खेले गए. पुरुष टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया. इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच मैच खेला गया. इन सभी मैचों में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया. हालांकि साल के अंत में अंडर-19 एशिया कप में भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा. इसी तरह नए साल में भी भारत और पाकिस्तान के बीच कई बार महामुकाबला होगा, जिसमें भारत को फिर से पाकिस्तान को हराने का मौका मिलेगा. इस दौरान भारतीय अंडर-19 के पास भी पाकिस्तान को हराकर पिछले साल मिली शिकस्त का बदला लेने का मौका होगा.

साल 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुकाबले खेले जाएंगे. बता दें कि भारत और पाकिस्तान बीच खराब संबंधों के चलते कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है. ये दोनों टीमें सिर्फ बड़े इवेंट जैसे ICC वर्ल्ड कप या एशिया कप में आमने-सामने होते हैं. देखें इस साल दोनों टीमों के बीच कब-कहां मुकाबले खेले जाएंगे?

अंडर-19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप

इस साल 15 जनवरी से अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट 6 फरवरी तक खेला जाएगा. इसमें भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. ऐसे में ग्रुप स्टेज के मैचों में भारत-पाक का मुकाबला नहीं होगा, लेकिन ये दोनों टीमें नॉकआउट मुकाबलों में भिड़ सकती हैं.
इस वर्ल्ड कप में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे संभालेंगे. आयुष की कप्तानी में भारतीय युवा टीम पाकिस्तान से मुकाबला करके एशिया कप के हार का बदला लेना चाहेगी. भारत की अंडर-19 टीम में युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं.

मेंस टी20 वर्ल्ड कप

7 फरवरी से ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा. इस मेगा इवेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला होगा. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिसमें नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए को रखा गया है. इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 जनवरी को होगा, जो श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. इसके अलावा सुपर-8 और वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में भी भारत-पाक का आमना सामना हो सकता है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 15 जनवरी को पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के लिए उतरेगी. आखिरी बार भारत और पाकिस्तान की पुरुष सीनियर क्रिकेट टीम का मुकाबला टी20 एशिया कप 2025 के फाइनल में हुआ था. इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था. एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले खेले गए थे, जिनमें से हर मैच में पाकिस्तान की शर्मनाक हार हुई थी.

महिला टी20 वर्ल्ड कप

12 जून से महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा,जिसका आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में किया जाएगा. यह टूर्नामेंट 5 जुलाई तक खेला जाएगा, जिसमें 14 जून को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान समेत 6 टीमों को ग्रुप-ए में रखा गया है. इससे पहले 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में भी अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST