Shah rukh khan Film Darr Remake movie: शाहरुख खान ने 'डर' में बहुत ही उम्दा अभिनय किया था. यह फिल्म बहुत सफल रही थी. भोजपुरी बोली में 'डर' का रिमेक 'तू हमारा हाऊ' बनी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा दिया था.
भोजपुरी की वह फिल्म, जिसमें दिखा था रवि किशन का 'डर'
Shah Rukh Khan Film Darr Remake movie: भोजपुरी फिल्मों का दायरा धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है. सिर्फ यूपी, बिहार और झारखंड के लोग ही ये फिल्म नहीं देखते बल्कि मॉरीशस, फिजी और त्रिनिदाद समेत कई देशों म्ं भोजपुरी मूवीज देखीं जीता हैं. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह, मोनालिसा, रानी चटर्जी, नीलम गिरी जैसे दर्जनों भोजपुरी कलाकार हैं, जिनकी फिल्में ग्लोबल लेवल पर देखी और सराही जाती हैं. कभी-कभी मेकर्स हिंदी फिल्मों को हूबहू या फिर कुछ बदलाव करके शूटिंग करते हैं. कभी ये फिल्में कामयाब होती हैं तो कभी मनमुताबिक, सफलता नहीं मिलती है. 2 दशक पहले शाहरुख की फिल्म का भोजपुरी रीमेक बना था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस तूफान मचा दिया था.
शाहरुख खान, जूही चावला और सनी देओल अभिनीत 1990 के दशक में आई फिल्म ‘डर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. एक तरफा सनकी आशिक के रोल में शाहरुख खान ने गजब का रोल किया था. ‘I Love You Kiran’ बोलने के अंदाज ने शाहरुख खान को घर-घर लोकप्रिय कर दिया था. साल 2006 में रवि किशन, मनोज तिवारी और नगमा स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘तू हमारा हाऊ’ बनाई गई जो बॉलीवुड थ्रिलर मूवी ‘डर’ का रीमेक थी. इसमें मनोज तिवारी ने सनी देओल वाली भूमिका निभाई थी, जबकि रवि किशन ने शाहरुख खान के सनकी प्रेमी का किरदार निभाया था. फिल्म की हीरोइन थीं नगमा, जिन्हें जूही चावला का किरदार निभाया था.
शाहरुख खान ने ‘डर’ में बहुत ही उम्दा अभिनय किया था. बीआर फिल्म्स के बैनर तले ‘डर’ ने जबरदस्त कमाई की. इसके बाद ही शाहरुख खान को ‘बाजीगर’ फिल्म मिली थी. इसके बाद शाहरुख खान लगातार बॉलीवुड में तरक्की करते गए. शाहरुख खान ने फिल्म में ऐसे सनकी प्रेमी की भूमिका निभाई थी. यह कैरेक्टर ऐसी लड़की को हासिल करना चाहता है तो उसको जानती तक नहीं है. फिल्म का अंत दुखद है. इसमें सनकी प्रेमी मारा जाता है. बावजूद इसके यह फिल्म शाहरुख खान के अभिनय के लिए जानी जाती है.
दो दशक पहले आई भोजपुरी फिल्म ‘तू हमारा हाऊ’ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी. केआरके के नाम से मशहूर फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान ने भोजपुरी फिल्म ‘तू हमारा हाऊ’ को प्रोड्यूस किया था यानी पैसा लगाया था. एक सीन में रवि किशन का किरदार नगमा के किरदार का जबरन अपहरण करके उससे शादी करता है. फिल्म ‘डर’ का दुखद अंत इसमें भी दोहराया गया था. इस फिल्म में नौका की जगह एक फ्लैट है. फिर मनोज तिवारी उसे बचाने के लिए आते हैं, जिससे खलनायक की मौत हो जाती है.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…