INDIA vs PAKISTAN: दुबई की पिच पर स्पिन गेंदबाज़ों का बोलबाला रहता है. गेंद नीची रहने के साथ-साथ टर्न भी होती है. तो ऐसे में यहां पर बल्लेबाज़ों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
IND VS PAK MATCH WEATHER UPDATE
INDIA vs PAKISTAN: एशिया कप 2025 में अब एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने वाली है. ये मुकाबला सुपर 4 राउंड में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी. अब सवाल ये है कि दुबई के मैदान पर होने वाले इस महामुकाबले में कौन जीतेगी? क्या टीम इंडिया फिर से बाज़ी मारेगी या फिर पाकिस्तान अपनी पिछली हार का बदला लेने में सफल होगा? दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, तो ऐसे में टक्कर तो ज़ोरदार होगी, लेकिन जब ये मैच खेला जाएगा, तब दुबई में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज चलिए जान लेते हैं.
टॉस निभाएगा अहम किरदार
दुबई के मैदान पर टॉस काफी अहम किरदार निभाता है. ज़्यादातर मौकों पर वहीं टीम जीतती है, जिसने टॉस अपने नाम किया होता है. ऐसे में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम को फायदा मिलता है और जो टीम टॉस हारती है उसे तगड़ा नुकसान होता है.
कैसा रहेगा दुबई का मौसम
दुबई में काफी ज़्यादा गर्मी है. 21 सितंबर को जब भारत–पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा तो उस दौरान तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. तो ऐसे में गर्मी की वजह से खिलाड़ियों को परेशान का सामना करना पड़ेगा. गर्मी की वजह से यहां पर दूसरी पारी के दौरान ड्यू देखने को मिलती है. इससे रनों का पीछा करने वाली टीम को आसानी होती है क्योंकि गेंद ड्यू की वजह से गीली हो जाती है और काफी अच्छे से बल्ले पर आती है. इससे बल्लेबाज़ों के लिए शाट्स खेलना आसान हो जाता है. कैसा रहेगा पिच का मिज़ाज?
कैसी रहेगी दुबई की पिच?
दुबई की पिच पर स्पिन गेंदबाज़ों का बोलबाला रहता है. गेंद नीची रहने के साथ–साथ टर्न भी होती है. तो ऐसे में यहां पर बल्लेबाज़ों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. टीम इंडिया के पास अच्छे स्पिन गेंदबाज़ों की तिकड़ी मौजूद है. कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल इस पिच पर बल्लेबाज़ों को जमकर परेशान कर सकते हैं. वहीं पाकिस्तान की में भी ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो भारत को इस पिच पर परेशान कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- INDIA vs PAKISTAN: जान लिजिए वो 5 कारण, जिनकी वजह से फिर हारेगा पाकिस्तान!
इस टूर्नामेंट की बात करें तो दुबई में खेले गए 6 में से 4 मैचों में बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने जीत दर्ज़ की है. वहीं भारत–पाकिस्तान मैच की बात करें तो यहां पर चारों के चारों मैचों में वो टीम जीती है, जिसने रन चेज़ किया हो. पिछले मैच में भी भारत ने पाकिस्तान को रनों का पीछा करते हुए मात दी थी. मतलब साफ है कि सुपर-4 के इस मैच में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करना सही रहेगा.
भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: बल्लेबाज़ों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज़ मचाएंगे हल्ला, कैसा रहेगा दुबई की पिच का मिज़ाज?
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमां, मोहम्मद हारिस, सलमान आगा, हसन नवाज़, शाहीन शाह अफरीदी, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, हारिफ रऊफ.
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…