IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने अपना दबदबा दिखाया है.
भारत-पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में मैच. (PC- X/@cricbuzz)
India vs Pakistan Match: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मुकाबले को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है. पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ मैच खेलने की इजाजत दे दी है. अब 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें महामुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं. 9 फरवरी की रात को इसका एलान किया गया है. इससे पहले 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया था. हालांकि हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच हुई हाई-लेवल मीटिंग के बाद भारत-पाक के मैच को ग्रीन सिग्नल मिल गया. ICC के टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल के अनुसार, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें महामुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टी20 वर्ल्ड कप में 9वां मुकाबला खेला जाएगा. भारत-पाक की इस राइवलरी में भारत ने सालों से अपना दबदबा कायम रखा है. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स…
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 7 बार जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत मिली है. पाकिस्तान की यह एकमात्र जीत साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में आई थी, जब पाक ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान ने अभी तक 1-1 मुकाबले खेले हैं. 7 फरवरी को पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले नीदरलैंड को हराकर जीत हासिल की थी. उसी दिन भारत ने यूएसए को हराकर टूर्नामेंट का आगाज किया था. अब भारत की टीम 12 फरवरी को अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के साथ खेलेगी, जो दिल्ली में होगा. वहीं, पाकिस्तान 10 फरवरी को यूएसए से भिड़ने वाला है. इसके बाद 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे.
भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा JoiHotstar के एप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.
Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…
Baisakhi 2026 Date and Time: बैसाखी जो फसल का एक बड़ा त्योहार है कल 14…
Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…
Gold Price 24,22,18 Carat Today 13 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…
Bihar New CM Latest Update: बिहार में नई सरकार के लिए मंगलवार (14 अप्रैल) और…
NEET UG 2026 Exam City Slip Released: नीट यूजी का एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर…