<
Categories: मनोरंजन

Naagin 7 में कनिका मान ने अपने किरदार ‘इच्छाधारी ड्रैगन’ को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- शो होगा अब ओर भी दिलचस्प

Naagin 7: एकता कपूर के सीरियल नागिन 7 में कनिका मान (Kanika Mann) की एंट्री ने शो की कहानी और दिलचस्प बना दी है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कनिका मान ने अपने किरदार ‘इच्छाधारी ड्रैगन’ को लेकर किया बड़ा खुलासा किया है, एक्ट्रेस का कहना है कि शो की कहानी दर्शकों के लिए ओर भी ज्यादा मजेदार होने वाली है.

Naagin 7: एकता कपूर का नया सीरियल ‘नागिन 7’ इस समय टीवी पर जमकर धमाल मचा रहा है. शो के ट्विस्ट और टर्न्स कहानी को मजेदार बना रहे है, हाल ही में इस शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann)  की एंट्री हुई हैं, जिसकी बाद ‘नागिन 7‘ दर्शकों के लिए और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है. 

कनिका मान निभाएंगी नागिन 7 में च्छाधारी ड्रैगन का किरदार

कनिका मान (Kanika Mann) टीवी की ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने शोज में सिर्फ पॉजिटिव किरदार निभाया है, लेकिन वह अब ‘नागिन 7’ (Naagin 7) में नेगेटिव किरदार निभाना वाली है, उनका किरदार इच्छाधारी ड्रैगन का होने वाला हैं, हाल ही में एक इंटरव्यू में कनिका ने अपने किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि शो में उनका इच्छाधारी ड्रैगन का किरदार मल्टीलेयर्ड, इमोशनल होने वाला है, जो कहानी में बड़ा भूचाल लाने वाला है. 

अपने किरदार को लेकर किया कनिका मान ने बड़ा खुलासा

जूम को दिए एक इंटरव्यू में कनिका मान (Kanika Mann) ने ‘नागिन 7’ में अपने किरदार इच्छाधारी ड्रैगनने को लेकर बात की है, एक्ट्रेस ने कहा है कि उनके किरदार इच्छाधारी ड्रैगनने का असर ‘नागिन 7’ क कहानी पर पड़ेगा. “ड्रैगन कैसा है और नागिन लाइफ में क्या भूचाल लाएगी, मैं यह बहुत ज्यादा नहीं बता पाऊंगी. लेकिन ड्रैगन क्या भूचाल लाएगा, वो हम एपिसोड में देख ही रहे हैं. लोग को ड्रैगन का किरदार पहले दिन से ही पसंद आ रहा है कनिका मान ने बात करते हुए आगे कहा, मैं सच बताऊं, मुझे तो बुरा लगता है सीधे ये ड्रैगन के बारे में बात करना. क्योंकि उसके अलावा भी इस कैरेक्टर में निभाने के लिए काफी कुछ है, इमोशंस के नजरिए से देखें तो काफी कुछ दिखेंगा. बहुत मल्टीलेयर्ड कैरेक्टर है. आप देखोगे तो बहुत डेप्थ है इसके कैरेक्टर में.” कनिका मान ‘नागिन 7’ (Naagin 7) में ड्रैगन कैसे बनी, इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि अब वह ड्रैगन कैसे बनी? उसके पीछे एक बहुत दिलचस्पी जर्नी है. इसी स्क्रिप्ट को मैं साइन करके आई. मुझे लगा, वॉव, ये एक जर्नी अपने आप में बहुत खूबसूरत जर्नी है”

नागिन 7 का मसालेदार ट्विस्ट

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल ‘नागिन 7’ (Naagin 7) में अब तक आपने देखा कि बलजीत, परमीत और ऋषभ एयरुल से नागमणि की डील फाइनल करने पहुंचते हैं. जहां एयरुल उन्हें खूब डराता धमकाता है. अहाना ऋषभ से अपने माता-पिता की मौत का बदला लेती है और उस पर वार करती है. इसके बाद अहाना का सच आर्यमान के सामने आ जाता है, वो समझ नहीं पाता कि यह सच है या झूठ. आर्यमान शिव मंदिर जाता है और वहां जाकर बहरानी और अहाना की सारी बातें सुन लेता है. अहाना खंजर उठाती है, लेकिन वो आर्यमान पर वार नहीं कर पाती है, यह देख बहरानी गुस्से से पागल हो जाती है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST

Kanika Kapoor Separation: शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का किया ऐलान

Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…

Last Updated: November 4, 2026 07:59:40 IST

Petrol Diesel Price 4 November 2026: कहीं महंगा तो नहीं हो गया तेल? जानें आपके शहर में आज कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…

Last Updated: November 4, 2026 07:41:20 IST

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST