<
Categories: खेल

IND vs SA 1st ODI Pitch Report: रांची ODI में कैसा रहेगा पिच का मिज़ाज? धोनी के होम ग्राउंड पर बैट-बॉल की कड़ी टक्कर तय

Ranchi Pitch Report: 30 नवंबर को होने वाला IND vs SA पहला ODI रांची की पिच पर बैटिंग और बॉलिंग के रोमांच से भरा होगा. JSCA स्टेडियम पर अब तक हुए रिकॉर्ड बताते हैं कि रांची की पिच गेंदबाज़ों के लिए फायदेमंद है.

IND vs SA ODI Series: इंडियन टीम का अगला मिशन साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज खेलना है. यह टीम इंडिया की 2025 की आखिरी ODI सीरीज होगी. इस सीरीज का पहला ODI मैच 30 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. केएल राहुल की कप्तानी में इंडियन टीम साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. तो, रांची में इस पहले मैच में पिच की कंडीशन और ग्राउंड का रिकॉर्ड कैसा रहेगा? आइए जानते हैं.

रांची पिच के रिकॉर्ड्स क्या कहते हैं?

महेंद्र सिंह धोनी के होम ग्राउंड रांची के JSCA स्टेडियम में अब तक 6 ODI मैच खेले जा चुके हैं. इस ग्राउंड पर पहली इनिंग में एवरेज स्कोर 260 से 265 रन के बीच रहता है. इस स्टेडियम में इंटरनेशनल ODI मैचों में 3 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीती है, जबकि 2 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत का स्वाद चखा है. हालांकि, इस ग्राउंड पर एक मैच रद्द भी हो चुका है. अब जब हमने पिच के रिकॉर्ड पर बात कर ली है, तो चलिए रांची में पिच के परफॉर्मेंस पर बात करते हैं.

ऐसी होगी रांची की पिच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले ODI की पिच की बात करें तो रांची की पिच पर बैट और बॉल के बीच ज़बरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद है. पिच शुरू में तेज़ गेंदबाज़ों को फ़ायदा देती है, जिससे पेस और बाउंस मिलता है. बैट्समैन को भी नई बॉल से रन बनाने का मौका मिलता है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिन बॉलर भी अहम रोल निभाएंगे. रांची में पहला ODI मैच 1:30 PM IST पर शुरू होगा.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST