IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 21 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 मैच अपने नाम किए हैं. इस दौरान भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए सबसे यादगार T2OI मैच.
IND vs SA Thriller Matches: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) की टीम एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ने के लिए तैयार हैं. 22 फरवरी को दोनों टीमें अहमदाबाद में एक-दूसरे के सामने होंगी. यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही हैं. भारत और साउथ अफ्रीका ने अभी तक मौजूदा विश्व कप में एक भी मैच नहीं गंवाया है. हालांकि 22 फरवरी को कोई एक टीम दूसरी टीम के अजेय रथ को रोकेगी. दोनों टीमें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी. इससे पहले आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला हुआ था.
फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. यह एक रोमांचक मुकाबला हुआ था, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. फैंस को उम्मीद है कि इस विश्व कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर होगी. हालांकि इस मुकाबले से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 इंटरनेशनल राइवलरी की खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका के ऐसे T20I मैच, जो फैंस के लिए काफी यादगार हैं.
T20I क्रिकेट में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सबसे रोमांचक मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला गया था. इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम 11 साल से चले ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था. इसी मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने करियर का सबसे बेहतरीन कैच पकड़ा था. हार्दिक की गेंद पर सूर्या ने लॉन्ग ऑफ पर डेविड मिलर का कैच लपका था, बाउंड्री लाइन के पार गिरने जा रही थी. बता दें कि इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे.
इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी 31 गेंदों पर 47 रन बनाए थे, जबकि शिवम दुबे ने 27(16) का योगदान दिया था. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए थे. एक समय पर साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भारत से जीत छीनकर ले जाने वाले थे, लेकिन फिर हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया की वापसी कराई. हार्दिक पांड्या ने क्लासेन और डेविड मिलकर को आउट कर भारत की जीत का रास्ता आसान कर दिया.
टी20 वर्ल्ड कप 2014 के सेमीफाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका का आमना सामना हुआ था. इस नॉकआउट मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में टारगेट चेज कर लिया था. भारत की ओर से विराट कोहली (Virat Kohli) ने 44 गेंदों पर 72 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया था.
टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारत और साउथ अफ्रीका का सुपर-8 में आमना-सामना हुआ था. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मैच था, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को 37 रनों से हरा दिया था. इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नाबाद 40 गेंदों पर 50 रनों की अहम पारी खेली थी. इस मुकाबले में भारत ने जीत हासिल कर साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. इसी साल भारत ने अपना पहला टी20 विश्व कप भी जीता था.
भारत ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ खेला था. यह मुकाबला 1 दिसंबर 2006 में खेला गया था. इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से शिकस्त दी थी. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 126 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 1 बॉल बाकी रहते हुए ही मैच अपने नाम कर लिया था. भारत की ओर से दिनेश मोंगिया ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए थे. इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने आखिर में 31 रनों की पारी खेलकर भारत को दिलाई थी.
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बेस्ट स्कोर साल 2024 में बनाया था. जोहान्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में भारत ने 1 विकेट खोकर 283 रन बनाए थे. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारत की ओर से संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतकीय पारियां खेली थीं. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने भी 36 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 18.2 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई थी. भारत ने इस मुकाबले में 135 रन से जीत हासिल की थी.
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…
उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…
Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…