Manoj Tiwari New Bhojpuri Song: मनोज तिवारी का नया होली सॉन्ग ‘होलरिया’ (Holariya) इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त तहलका मचा रहा है. गाने के वीडियों में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देख फैंस हैरान रह गए हैं.
Manoj tiwari new bhojpuri song holariya
Manoj Tiwari New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी का नया होली सॉन्ग ‘होलरिया’ (Holariya) हाल ही में रिलीज किया गया है और अब यह पूरे इंटरनेट पर जमकर तहलका मचा रहा है. आते ही इस भोजपुरी गाने ने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया है. गाने के वीडियों में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देख फैंस हैरान रह गए हैं यही वजह है कि रातों रात टॉप ट्रेंड में आ गया है.
मनोज तिवारी के नए गाने ‘होलरिया’ को मृदुल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने का वीडियो देखने में बेहद मजेदार लग रहा है. वीडियो में मनोज तिवारी के साथ एक्टर और पूर्व नेटबॉल व बास्केटबॉल खिलाड़ी प्राची तेहलान भी नजर आ रही हैं. जो भाभी के किरदार निभा रही है. गाने में मनोज तिवारी संग प्राची तेहलान की जोड़ी जबरदस्त तहलका मचा रही है. देवर-भाभी का किरादर गाने को चटपटा बना रहा है. मनोज तिवारी गाने में रिक्शे पर गाना गाते नजर आ रहे हैं.
गाने ‘होलरिया’ के बोल बेहद जबरदस्त हैं, क्योंकि इसमें कई नेताओं और हस्तियों का भी जिक्र किया गया है, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, लालू यादव, तेज प्रताप, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और अन्य शामिल हैं, जिसकी वजह से यह गाना और भी ज्यादा पॉपुलर हो गया हैं. गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं एक आदमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोखोटा लगाए दिख रहा है. वहीं गाने में मनोज तिवारी का देसी अंदाज़ और दिल छू जाने वाली आवाज़ का तो कोई मुकाबला ही नहीं है. यह नया भोजपुरी गाना अब होली की हर पार्टी एंथम बनते दिख रहा है
बता दें कि नए भोजपुरी गाने ‘होलरिया’ के बोल भी मनोज तिवारी ने ही लिखें हैं और को म्यूजिक सूरज विश्वकर्मा. वहीं इस गाने को डायरेक्ट रौनक राउत ने किया है और इसके निर्माता गीता यादव हैं. रिकॉर्डिंग स्टूडियो वायनेट मीडिया का है और संपादक आर निंजा. इसके अलावा गाने के डीओपी वज़ीर आर्ट है और डीआई रोहित सिंह है
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…
Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…