IND vs SA Super 8 Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की शुरुआत हो गई है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम 22 फरवरी को सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला खेलेगी. भारत के सामना एडेन मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका की टीम होगी, जो शानदार फॉर्म में चल रही है. भारत और साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं. अब ये दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में किसी एक टीम की विनिंग स्ट्रीक जरूर टूटेगी. यह मुकाबला सेमीफाइनल के नजरिए से भी काफी अहम होने वाला है. टीम इंडिया इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर 2024 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल दोहराना चाहेगी. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम भारत से उस फाइनल की हार का बदला लेना चाहेगी, जिसने उसे टॉफी से दूर कर दिया था. सुपर-8 का यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच की पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सारी डिटेल्स…
अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
सुपर-8 में भारत और साउथ अफ्रीका का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है. इस विश्व कप में अभी तक अहमदाबाद के मैदान पर कुल 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान हर मुकाबले में हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिला है. हाल ही में इस मैदान पर भारत और नीदरलैंड का मुकाबला हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए थे. इसके जवाब में नीदरलैंड ने भी 170 का आंकड़ा पार कर लिया था. इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान का रोमांचक मैच खेला गया था, जिसमें 2 सुपर ओवर खेले गए थे. ऐसे में माना जा रहा है कि भारत और साउथ अफ्रीका के मैच में इस मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी. अहमदाबाद के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. भारत ने अहमदाबाद में अभी तक कुल कुल 9 मैचों खेले हैं, जिनमें 7 बार जीत हासिल की है, जबकि 2 बार हार का सामना किया है.
मौसम का मिजाज
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था. हालांकि यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. वहीं, अहमदाबाद की बात करें, तो यहां पर मौसम साफ रहने वाला है. दिन में तेज धूप निकलने की उम्मीद है, जबकि तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से तक रह सकता है.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
22 फरवरी (रविवार) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का दूसरा मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस किया जाएगा.
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर पर देखा जा सकता है. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11
क्विंटन डी कॉक, एडन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी.