IND VS SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. सीरीज का पहला मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां देखें पूरा शेड्यूल...
IND VS SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज शनिवार को खत्म हो गई. भारत ने 2-1 से वनडे सीरीज में जीत हासिल की. इस सीरीज में भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाए. अब दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव की युवा ब्रिगेड टीम 9 दिसंबर को प्रोटियाज के खिलाफ मैदान में उतरेगी. अगले साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाना है. ऐसे में यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है.
अब भारतीय टीम को मजबूत प्लेइंग-11 तैयार करना होगा, जो अगले साल वर्ल्ड कप खेलेगी. पिछले कुछ समय से टी20 में कई बदलाव किए जा रहे हैं. इसके चलते भारत की परफेक्ट टी20 प्लेइंग-11 अभी साफ नहीं पाई है. बताया जा रहा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम उसी स्क्वाड के साथ खेलने उतरेगी, जो विश्व कप 2026 में खेलेगी.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच 9 दिसंबर को खेला जाएगा. यह मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. फिर तीसरा मैच धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में 14 दिसंबर को होगा, जबकि चौथा टी20 मैच लखनऊ में 17 दिसंबर को खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का आखिरी टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 दिसंबर को खेला जाना है.
हेड टू हेड मैच की बात करें, तो अभी तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें से 18 मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की. वहीं, साउथ अफ्रीका ने 12 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच में कोई रिजल्ट नहीं रहा. हालांकि इन रिकॉर्ड्स में एक हैरानी वाली बात यह है कि साउथ अफ्रीका की टीम भारत में एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है.
भारत की स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर)संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर.
दक्षिण अफ्रीका की स्क्वाड: एडन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, लुथो सिपामला और ट्रिस्टन स्टब्स.
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…