<

IND vs SA: भारत का साउथ अफ्रीका पर दबदबा कायम… T20I में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड? यहां देखें रिपोर्ट

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि T20I में किसका पलड़ा भारी है?

IND vs SA T20I Record: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लीग स्टेज खत्म होने के बाद सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो गए हैं. रविवार (22 फरवरी) को भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) का मैच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इन दोनों ही टीमों ने लीग स्टेज में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. अभी तक दोनों ही टीमें मौजूदा विश्व कप में अजेय हैं, लेकिन रविवार को किसी एक टीम का विनिंग स्ट्रीक खत्म होगा. भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही हैं. अब ये दोनों टीमें एक-दूसरे का सामना करेंगी. टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला फाइनल में हुआ था. 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने थे, जिसमें टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत हासिल की थी. भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में साउथ अफ्रीका फाइनल की हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, भारतीय टीम 2024 का फाइनल दोहराना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत-साउथ अफ्रीका का हेड टू हेड रिकॉर्ड…

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और साउथ अफ्रीका का हेड टू हेड रिकॉर्ड काफी दिलचस्प रहा है. इस फॉर्मेट में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखा है. T20I में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने कुल 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 मैचों में जीत हासिल की है. इसके अलावा एक मैच में कोई रिजल्ट नहीं आया है. अगर टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो इस टूर्नामेंट में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें 5 बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है. वहीं, साउथ अफ्रीका ने 2 बार बाजी मारी है. आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारत का पलड़ा काफी भारी दिखाई दे रहा है.

नॉकआउट मुकाबलों में रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका 2 बार नॉकआउट मुकाबलों में आमने-सामने आए हैं. पहली बार साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी. इसके बाद साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला हुआ था. इस मैच में टीम इंडिया ने करीबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हरा दिया था. हालिया रिकॉर्ड की बात करें, तो दिसंबर 2025 में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की थी.

भारत-साउथ अफ्रीका मैच में सबसे ज्यादा रन और विकेट

भारत और साउथ अफ्रीका टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर के नाम दर्ज है. मिलर ने 28 मैचों में 563 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा क्विंटन डी कॉक दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 15 मैचों में 507 रन बनाए हैं. वहीं, भारत की ओर से तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा 496 रन बनाए हैं. इसके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है, जिनके नाम 429 रन दर्ज हैं.

वहीं, गेंदबाजी की बात करें, अर्शदीप सिंह (Arshdep Singh) ने भारत-साउथ अफ्रीका टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. उनके नाम 14 मैचों में 23 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा दूसरे नंबर पर वरुण चक्रवर्ती का नाम आता है, जिन्होंने 8 मैचों में 22 विकेट हासिल किए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST

IND vs NZ ODI Series: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कट सकता है इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगी मुश्किल!

वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़…

Last Updated: October 4, 2026 12:15:12 IST