<

टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया, सूर्या ने खेली 84 रनों की कप्तानी पारी; सिराज ने झटके 3 विकेट

भारत बनाम यूएसए मैच: टीम इंडिया ने अपने पहले मैच मेें यूएसए को 29 रनों से हराकर जीत से अपने अभियान की शुरूआत की है. टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक रन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन बनाए. गेंदबाजी में सिराज ने 3 विकेट झटके.

India vs USA T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के 161 रनों का पीछा करने के दौरान यूएसए की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन हीं बना पाई. इसके साथ ही भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हरा दिया है. यूएसए की तरफ से संजय ने 37 रन, शुभम ने 37 रन और मिलिंद कुमार ने 34 रनों की जुझारू पारी खेली. और यूएसए को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन अंत में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से हरा दिया है.

भारत की तरफ से सिराज ने 3 विकेट, अर्शदीप और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट और वरुण ने 1 विकेट लिए.

टीम इंडिया ने यूएसए को दिया 162 रनों का लक्ष्य

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक रन कप्तान सूर्या ने बनाए. जिन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन बनाए हैं और इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा, तिलक वर्मा 25 रन और ईशान किशन 20 रन बनाए. इसके अलावा, बाकी बल्लेबाज काफी सस्ते में आउट हो गए.अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और वरुण शून्य पर आउट हुए.

T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया डिफेंड कर पाएगी वर्ल्ड कप का खिताब? ये 5 बड़ी कमजोरियां कर सकती हैं परेशान

यूएसए की तरफ से शादले वैन शल्कविक ने लिए 4 विकेट

अमेरिका की तरफ से शादले वैन शल्कविक ने 4 विकेट, हरमीत सिंह ने 2 विकेट, अली खान और मोहसिन ने एक-एक विकेट लिए. सौरभ नेत्रावलकर काफी महंगे साबित हुए. जिन्होंने अपने 4 ओवर में 65 रन दिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूएसए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. टीम इंडिया की टी20 टीम में मोहम्मद सिराज की करीब 2 साल बाद वापसी हुई.

भारत और अमेरिका का हेड-टू-हेड मुकाबला

इस मैच से पहले भारत और यूएसए के बीच टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ एक मुकाबला हुआ था. जोकि 2024 टी20 वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क में खेला गया था. उस मैच में भारत ने आसानी से जीत दर्ज की थी. तब USA की टीम ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 110 रन ही बनाए थे. वहीं, भारत ने टारगेट को 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल किया था. अगर दोनों टीमों की बात करें तो दोनों टीमों में जमीन-आसमान का फर्क है. भारत एक तरफ जहां टी20 की नंबर वन टीम है. तो वहीं यूएसए टी20 रैंकिंग में 17वें नंबर पर काबिज है.

Virat vs Vaibhav: आंकड़े झूठ नहीं बोलते! विराट कोहली से भी ज्यादा टैलेंटेड साबित हो रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? यहां पढ़िए कैसे

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Delhi Police: प्रदर्शनकारियों की पिटाई का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल

Delhi Police: दिल्ली में एक प्रदर्शनकारी महिला पर कथित हमले से जुड़े वायरल वीडियो के…

Last Updated: October 11, 2026 16:03:46 IST

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST