<
Categories: मनोरंजन

‘भाई’ कहकर बुलाती थी, अब ‘पप्पू’ कहने लगी: कांग्रेस से निकाले जाने पर भड़कीं नवजोत कौर सिद्धू

Political Fight : कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निकाल दिया है. इससे नाराज होकर उन्होंने राहुल गांधी को 'पप्पू' कहा और उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. साथ ही उन्होंने बीजेपी की तारीफ की है, जिससे उनके बीजेपी में जाने की चर्चा तेज हो गई है.

Political Fight : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल मच गई है.  कांग्रेस पार्टी ने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से बाहर निकाल दिया है.  पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने शुक्रवार को उन्हें पार्टी से निकालने का आधिकारिक आदेश जारी किया.  हालांकि, नवजोत कौर ने कुछ दिन पहले ही खुद पार्टी छोड़ने की बात कही थी, लेकिन अब कांग्रेस ने उन्हें अपनी तरफ से ‘निष्कासित’ (निकालना) कर दिया है.

राहुल गांधी पर बरसीं नवजोत कौर: ‘राहुल अपनी ही दुनिया में रहते है’

पार्टी से निकाले जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर बहुत कड़ा हमला बोला.  उन्होंने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहकर बुलाया और कहा कि राहुल गांधी ने साबित कर दिया है कि लोग उन्हें सही नाम से बुलाते है.  उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को जमीन की सच्चाई का कोई पता नहीं है और उन्हें लगता है कि सिर्फ वही सबसे समझदार और ईमानदार है.  नवजोत कौर ने कहा कि राहुल गांधी के पास आम लोगों की बात सुनने का समय नहीं है.

भ्रष्टाचार और टिकट बेचने के गंभीर आरोप

नवजोत कौर ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के आसपास रहने वाले लोग ही पार्टी को खराब कर रहे है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल के करीबी लोग किसी भी फैसले से पहले ही पार्टी की टिकटें बेच देते है और राहुल को सच नहीं बताते.  उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी किसी भी समस्या पर फैसला लेने में 6 महीने लगा देते है, जिससे पार्टी का भारी नुकसान होता है.  उन्होंने राहुल गांधी को टीवी पर बहस करने की खुली चुनौती भी दी.

विवाद की वजह: ‘500 करोड़ का सूटकेस’ वाला बयान

सिद्धू परिवार और कांग्रेस के बीच यह लड़ाई पिछले साल शुरू हुई थी.  तब नवजोत कौर सिद्धू ने एक बड़ा बयान दिया था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए ‘ 500 करोड़ रुपये का सूटकेस’  देना पड़ता है.  इस बयान के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था.  उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग को भी सबसे भ्रष्ट नेता बताया था.

क्या फिर से बीजेपी में शामिल होगा सिद्धू परिवार?

नवजोत कौर सिद्धू ने अपने ताजा बयानों में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी तारीफ की है. उन्होंने याद दिलाया कि बीजेपी ने ही उनके टैलेंट को पहचान कर उन्हें विधायक बनाया था और वहां उन्हें काम करने की पूरी आजादी थी.  उनके इस बदले हुए तेवर से अब पंजाब की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी बीजेपी में लौट सकते है .
Mansi Sharma

Recent Posts

IND vs WI: भारत की जीत पक्की? तीसरे मुकाबले से पहले ऐसी जगह पहुंचे गौतम गंभीर; देख दंग रह गए खिलाड़ी

IND VS WI: गौतम गंभीर ने कहा, "बाबा ने एक बार फिर मुझ पर आशीर्वाद…

Last Updated: October 11, 2026 17:02:10 IST

Tanushree Dutta : महाकाल के दरबार में पहुंचीं तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर का नाम लेकर पोस्ट में लिख दी बड़ी बात

Tanushree Dutta social media post: तनुश्री दत्ता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन का…

Last Updated: October 11, 2026 17:01:44 IST

IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज से हार के बाद होगा बड़ा बदलाव? इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी; ऐसी दिख सकती है प्लेइंग-11

IND VS WI: तीसरे टी20I में भी ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा. ऐसे…

Last Updated: October 11, 2026 16:52:38 IST

Nepal Flash Flood: नेपाल में फिर मची तबाही, 10 मिनट में 2 मीटर से ज्यादा बढ़ा नदी का जलस्तर, बह गए घर और पुल

Nepal Flood:सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में नदी का रंग पूरी तरह से…

Last Updated: October 11, 2026 16:42:07 IST

Delhi Police: प्रदर्शनकारियों की पिटाई का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल

Delhi Police: दिल्ली में एक प्रदर्शनकारी महिला पर कथित हमले से जुड़े वायरल वीडियो के…

Last Updated: October 11, 2026 16:03:46 IST