Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे रिंकू सिंह! ये खिलाड़ी जगह लेने के लिए तैयार, जानें ताजा अपडेट

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे रिंकू सिंह! ये खिलाड़ी जगह लेने के लिए तैयार, जानें ताजा अपडेट

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले रिंकू सिंह फैमिली हेल्थ इमरजेंसी की वजह से घर वापस लौट गए हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या रिंकू सिंह भारत के लिए अगला मैच खेलेंगे या फिर नहीं. जानें अपडेट...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 25, 2026 10:24:31 IST

Mobile Ads 1x1

Rinku Singh Update: टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है. भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को मंगलवार को अचानक अपने घर लौट गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें टीम इंडिया का साथ छोड़कर चेन्नई से तुरंत उत्तर प्रदेश जाना पड़ा. रिंकू सिंह के पिता लीवर कैंसर से जूझ रहे हैं. उनकी हालत नाजुक हो गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच हर किसी के मन में सवाल है कि क्या रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले सुपर-8 मैच में खेलेंगे या नहीं. बता दें कि भारतीय टीम गुरुवार (26 फरवरी) को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना सुपर-8 में अपना दूसरा मैच खेलेगी. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में रिंकू सिंह के खेलने को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच उनको लेकर बड़ा अपडेट भी आया है.

रिंकू सिंह नहीं खेलेंगे अगला मैच?

रिंकू सिंह मंगलवार को ही फैमिली में हेल्थ इमरजेंसी की वजह से चेन्नई से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए. इसके चलते रिंकू सिंह मंगलवार यानी 24 फरवरी को चेन्नई में भारतीय टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में भी शामिल नहीं हो पाए. ऐसे में यह लगभग तय हो गया है कि रिंकू सिंह अगले मैच में खेलते नहीं दिखाई देंगे. रिपोर्ट्स की मानें, तो रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन (Sanju Samson) को भारत की प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा. संजू सैमसन ने मंगलवार को जमकर बैटिंग प्रैक्टिस की. भारतीय टीम के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला होगा. ऐसे में भारतीय टीम पूरी तैयारियों के साथ मैदान पर उतरेगी. हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि संजू सैमसन किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, क्योंकि रिंकू सिंह तो फिनिशर के तौर पर 7-8 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं.

रिंकू सिंह का प्रदर्शन

रिंकू सिंह ने अभी तक इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सारे मैच खेले हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा है. रिंकू सिंह ने अभी तक 5 पारियों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं. उन्हें टीम में फिनिशर के तौर पर रखा गया है, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई खास पारी नहीं खेली है. हालांकि रिंकू सिंह मैदान में शानदार फील्डिंग करते हैं.

26 फरवरी को भारत-जिम्बाब्वे का मैच

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. यह भारत के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम मुकाबला होगा. भारतीय टीम चाहेगी कि वो बड़े मार्जिन से इस मुकाबले में जीत हासिल करे, जिससे नेट रन रेट में सुधार हो सके. साउथ अफ्रीका से 76 रनों की करारी हार के बाद भारत का NRR काफी ज्यादा खराब हो गया है. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे रिंकू सिंह! ये खिलाड़ी जगह लेने के लिए तैयार, जानें ताजा अपडेट

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 25, 2026 10:24:31 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS