भारत बना टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन! न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर लगातार दूसरी बार जीता वर्ल्ड कप खिताब. 2024 के बाद 2026 में भी टीम इंडिया का जलवा. तोड़ डाले कई रिकॉर्ड
भारत ने जीता T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब
India Won T20 WC 2026: भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप पर लगातार दुसरी बार कब्ज़ा कर लिया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने लगातार दुसरी बार टी20 विश्व कप जीते हो और यह टीम इंडिया ने कर दिखाया है और शायद ये रिकॉर्ड अब आसानी से कोई टीम नहीं तोड़ पाएगी.
मैच की बात करें तो टॉस हारकर भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी और जिसकी उम्मीद थी वही हुआ. भारतीय टीम ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन साझेदारी निभाते हुए पावरप्ले(6 ओवर) में 92 रन ठोक डाले. शुरुआती दो ओवरों में जब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 12 रन थे, तब लगा कि कीवी गेंदबाज शायद आज हावी हो जाएंगे. लेकिन वो तो बस ‘खामोशी से पहले का सन्नाटा’ था. इसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने जो गियर बदला, उसने न्यूजीलैंड के पेस अटैक की धज्जियां उड़ा दीं.
अगले 4 ओवरों में 80 रन कूटकर भारतीय ओपनर्स ने कीवी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. दबाव का आलम यह था कि कीवी गेंदबाज अपनी लाइन-लेंथ पूरी तरह भूल गए और एक के बाद एक कई वाइड गेंदें फेंकने पर मजबूर हो गए. इस बीच अभिषेक शर्मा ने तो जैसे आग उगलना शुरू किया और महज 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. जो पावरप्ले संभलकर खेलने के लिए जाना जाता है, अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जाड़े.
संजू ने लगातार तीन मैचों में (97, 89, 89) अर्धशतकीय पारी खेली है. इस तरह से संजू ने अर्धशतक की हैट्रिक लगा दी है. उनके इस पारी में 5 चौके 8 छक्के शामिल हैं.
ईशान किशन ने भी 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े यही नहीं उन्होंने शानदार फील्डिंग करते हुए 2 शानदार कैच भी लपके.
शिवम दुबे ने शानदार तरीके से भारतीय पारी को फिनिश किया उन्होंने इस दौरान 26 रन बनाएं. जिसमें 3 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे. तिलक वर्मा ने 18 रन बनाकर भारतीय पारी को खूबसूरत अंजाम दिया. इससे पहले हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाएं जबकि कप्तान सूर्या शुन्य पर ही आउट हो गए.
जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल ने कुल 3 विकेट चटकाए, हार्दिक पांड्या ने 1 विकेट लिए, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाए
Hoax Bomb Threats: दिल्ली पुलिस ने 47 साल के एक शख्स को स्कूलों और सरकारी…
CM Nitish Kumar Resigned: नीतीश के लेजिस्लेटिव काउंसिल से इस्तीफे के साथ ही उनके राजनीतिक…
मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी ₹2,45,000 की दर…
Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती 2026 पर कौन-से मंत्रों का जाप करें?…
Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…
KKR Cameron Green: आईपीएल में कल केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें…