Live
Search
Home > क्रिकेट > IND W vs AUS W: भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें होंगी आमने सामने, 15 फरवरी को पहला मैच, कब, कहां देख पाएंगे लाइव?

IND W vs AUS W: भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें होंगी आमने सामने, 15 फरवरी को पहला मैच, कब, कहां देख पाएंगे लाइव?

IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच 15 फरवरी से टी20 सीरीज का आगाज होगा. आइए जानते हैं पहला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-14 18:08:48

Mobile Ads 1x1
IND W vs AUS W: भारत महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को खेला जाएगा. यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मैदान सिडनी ग्राउंड पर आयोजित होगा. दोनों टीमों के बीच यह सीरीज रोमांचक रहने की उम्मीद है.  भारत और ऑस्ट्रेलिया की आखिरी भिड़ंत 30 अक्टूबर को नवी मुंबई में हुई थी, जहां भारत ने विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.
 
उस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और अब वह उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम सिडनी में जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने पिछली हार का बदला लेने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी.
 
यह मैच ऑस्ट्रेलिया की नई पूर्णकालिक कप्तान सोफी मेलनिक्स के लिए भी खास होगा. उन्हें हाल ही में एलिसा हिली की जगह टीम की कमान सौंपी गई है. ऐसे में वह अपने कप्तानी करियर की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी. पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा. भारत में इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप व वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
 
भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, गुनालन कमलिनी
 
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का स्क्वॉड: फोब लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, जॉर्जिया वोल, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, ग्रेस हैरिस, निकोला कैरी, जॉर्जिया वेयरहैम

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND W vs AUS W: भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें होंगी आमने सामने, 15 फरवरी को पहला मैच, कब, कहां देख पाएंगे लाइव?

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-14 18:08:48

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS