नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने चेन्नई में अपना एक बेहद खास और खुद डिजाइन किया हुआ बंगला बनवाया है, जो अपनी लग्ज़री और यूनिक स्टाइल के लिए चर्चा में है. यह घर किसी आम घर जैसा नहीं, बल्कि पूरी तरह एक स्पोर्ट्स और फिटनेस थीम पर आधारित है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बंगले की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. घर के अंदर आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ स्पोर्ट्स को ध्यान में रखते हुए खास डिजाइन किया गया है.
जिससे यह एक स्पोर्ट्स-थीमेड रेजिडेंस’ बन जाता है. इस बंगले की एक और खास बात यह है कि इसके पास ही मशहूर अभिनेता रजनीकांत का घर भी है. ऐसे में यह इलाका बेहद खास और प्रतिष्ठित माना जाता है, जहां देश के दो बड़े सितारे एक ही एरिए में रहते हैं. दिनेश कार्तिक का यह घर उनकी लाइफस्टाइल और सोच को दर्शाता है. उन्होंने अपने घर को इस तरह डिजाइन किया है कि वह आराम के साथ-साथ फिटनेस और एक्टिव लाइफ को भी सपोर्ट करे.
दिनेश कार्तिक की मेहनत का नतीजा
इसमें मॉडर्न इंटीरियर और खुला स्पेस शामिल है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है. अपने क्रिकेट करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद भी कार्तिक ने हमेशा वापसी की है और खुद को साबित किया है. उनका यह घर उनकी सफलता और मेहनत का एक उदाहरण है, जो यह दिखाता है कि लगन और मेहनत से बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं. यह बंगला सिर्फ एक घर नहीं बल्कि दिनेश कार्तिक की मेहनत, सफलता और स्पोर्ट्स के प्रति उनके जुनून का प्रतीक है.
हाल में तीसरी बार पिता बने दिनेश कार्तिक
हाल में ही क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने अपने बेटी का स्वागत किया है. कपल ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है. दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल पहली बार साल 2021 में माता-पिता बने थे. दीपिका पल्लीकल ने 2 जुड़वा बेटों को जन्म दिया था. अब ये कपल 3 बच्चों के माता पिता बन गए हैं.