<
Categories: खेल

Shikhar Dhawan : पहले मुलाकात…फिर प्यार, तलाक के बाद विदेशी हसीना पर आया ‘गब्बर’ का दिल; नेटवर्थ के मामले में भी नहीं हैं किसी से कम

Shikhar Dhawan Networth: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन का 40 साल के हो चुके हैं. साल 2024 में उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट से संन्यास लेने के ऐलान किया था. इसके बावजूद गब्बर आज भी करोड़ों की कमाई करते हैं.

Shikhar Dhawan Net Worth 2025: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन आज अपना 40वां जन्मदिन बेहद धूमधाम से मना रहे हैं. क्रिकेटर के दोस्त और फैंस उन्हें खूब सारी बधाइएं दे रहे हैं. उन्होंने अगस्त साल 2024 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. शिखर धवन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में छाए रहते हैं. वह तलाक के बाद अपनी नई गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ अक्सर इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील शेयर करते रहते हैं. फैंस और उनके दोस्त प्यार से उन्हें गब्बर कहकर पुकारते हैं. 

शिखर धवन की नेटवर्थ

क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद शिखर करोड़ों की कमाई कर लेते हैं. जानकारी के मुताबिक, गब्बर की कुल नेटवर्थ 125 करोड़ रुपये के करीब है. वह एंडोर्समेंट से हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर लेते हैं. आईपीएल से भी उन्हें अच्छा खासा पैसा मिलता है. वह 2008 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेले थे. इसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स की टीम से भी खेला. फिर साल 2014 से 2017 तक वह हैदराबाद से खेले. जिसके लिए उन्हें हर सीजन 12 करोड़ और 50 लाख रुपये फीस दी जाती थी. 

इन कंपनी के ब्रांड एंबैस्डर हैं धवन

जियो, ओप्पो, आईएमजी रिलायंस, एलसिस्स पोर्ट्स, वी-स्टार समेत कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबैस्डर हैं.

विदेश में भी है धवन का घर

शिखर धवन के पास देश और विदेश में भी प्रोपर्टी है. उनका दिल्ली और मुंबई में आलीशान घर है. इसके सात ही उन्होंने एक आलीशान मकान ऑस्ट्रेलिया में भी लिया था. 2015 में उन्होंने करीब 730,000 डॉलर इस घर के लिए खर्च कर दिए थे. उन्होंने गुरुग्राम में 69 करोड़ का आलीशान फ्लैट भी खरीदा है. 

कौन है गर्लफ्रेंड Shophie Shine?

शिखर धवन तलाक के बाद से विदेशी लड़की सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं. दोनों कई बार एक साथ स्पॉट किए जा चुके हैं. वह अक्सर इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे के साथ रील शेयर करते रहते हैं. इसी साल मई के महीने में धवन ने सोफी के साथ अपने रिश्ते का ऐलान किया था. 2023 में धवन और उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी के तलाक हो गया था. सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं. वह अबुधाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में बड़े पद पर काम करती हैं. उन्होंने मिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की हुई है. वह दूसरे वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कंपनी में काम कर रही हैं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST