संबंधित खबरें
IPL 2025 Schedule: जारी हो गया IPL 2025 का शेड्यूल, 22 मार्च को इन दोनों टीमों के बीच होगा पहला मैच, 25 मई को फाइनल
क्रिकेट इतिहास के 5 बड़े थप्पड़ कांड, जब दोस्ती भूल एक दूसरे के दुश्मन बन गए खिलाड़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह
ऋचा घोष के अंदर आई धोनी की आत्मा, बीच मैदान पर मचाया ऐसा कहर, खोल दिये गेंद के धागे
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
Indian hockey team player Varun Kumar has been accused of rape(Social Media)
India News(इंडिया न्यूज),Hockey: भारतीय हॉकी टीम के प्लेयर वरुण कुमार पर रेप का आरोप लगा है। डिफेंडर वरुण कुमार पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप है। पीड़ित लड़की खुद एक वॉलीबॉल प्लेयर है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वरुण ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। अब वह शादी की बात से मुकर गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि यह घटना साल 2016-17 की है। उन्हीं दिनों उन्हें नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा वॉलीबॉल के लिए चुना गया था। ऐसे में वह भारतीय खेल प्राधिकरण के साउथ डिवीजन में ट्रेनिंग ले रही थीं। इसके लिए वह ज्ञान भारती थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहती थी। उसी समय उनकी जान पहचान वरुण कुमार से हुई। ये मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। उन दिनों वरुण ने उसे धोखा दिया कि वह जल्द ही अपने परिवार से बात करेगा और उससे शादी करेगा।
बता दें उन दिनों वह महज 17 साल की थी। जब वरुण ने उन्हे अपने जाल में फंसा कर उनके साथ कई बार रेप किया। पीड़िता ने बताया कि साल 2019 में एक बार खाना खाने के बहाने वरुण उसे जयनगर ले गया। जहां उसके साथ वरुण ने शारीरिक संबंध बनाए। एक साल पहले जब उनके पिता का निधन हुआ था तब वरुण उनके घर आये थे और उन्हें सांत्वना दी थी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह जल्द ही शादी करेंगे। लेकिन अब वे अपने वादे से मुकर गये हैं। हालांकि, रिश्ते को सुधारने की कई कोशिशों के बाद भी जब कोई सफलता नहीं मिली तो पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण कुमार मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने हॉकी में अपना करियर पंजाब से शुरू किया और साल 2017 से भारतीय टीम के लिए खेलना शुरू किया। साल 2022 में बर्मिंघम-कॉमनवेल्थ गेम्स में वरुण को सिल्वर मेडल मिला। वह साल 2022 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में शामिल थे। वरुण ने साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। इस उपलब्धि के लिए हिमाचल सरकार ने उन्हें 1 करोड़ रुपये का इनाम भी दिया था। इसके बाद उन्हें साल 2021 में अर्जुन अवॉर्ड भी मिला।
यह भी पढ़ेंः-
Lok Sabha Election 2024: वायनाड सीट पर सीपीआई की नजर, अब कहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी?
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.