<

भारत में जन्मे 24 साल के लड़के ने BBL में बिखेरा जलवा, लगातार तीन छक्के लगाकर बदल दिया मैच का माहौल, वीडियो वायरल

Jerrssis Wadia: 3 दिसंबर 2001 को भारत में जन्मे जर्किस वाडिया ने अपने शुरुआती क्रिकेट के साल बड़ौदा के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट खेलते हुए बिताए. भारतीय मूल के परिवार से आने वाले वाडिया की जड़ें मुंबई से हैं.

Jerrssis Wadia: बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 में एक नाम जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है वो है जेर्सिस वाडिया. बता दें वाडिया का जन्म भारत में हुआ था. 24 साल के जेरिस वाडिया ने शनिवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन हीट्स के बीच बिग बैश लीग मैच में अपने शानदार प्रर्दश से सबको चौंका दिया. अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से वाडिया ने दर्शकों और क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान खींचा.

15वें ओवर में किया कमाल

27 दिसंबर को खेले गए इस रोमांचक मैच में जर्किस वाडिया ने अपने दूसरे BBL मैच में ही अपना बेखौफ अंदाज दिखाया.  उनकी टीम 180 रन के मुश्किल टारगेट का पीछा कर रही थी. तब उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 34 रन बनाए. 15वें ओवर में तो उन्होने कमाल कर दिया. उन्होंने जैक वाइल्डरमथ की गेंदों पर लगातार तीन छक्के और एक चौका लगाकर 24 रन बनाए. इस धमाकेदार पारी ने मैच का माहौल पूरी तरह बदल दिया.

भारत से ऑस्ट्रेलिया का सफर

3 दिसंबर 2001 को भारत में जन्मे जर्किस वाडिया ने अपने शुरुआती क्रिकेट के साल बड़ौदा के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट खेलते हुए बिताए. भारतीय मूल के परिवार से आने वाले वाडिया की जड़ें मुंबई से हैं. जहां उनके माता-पिता अभी भी रहते हैं. वह बेहतर क्रिकेट के मौकों की तलाश में ऑस्ट्रेलिया चले गए.

एडिलेड में संघर्ष और तरक्की

COVID-19 महामारी से पहले वाडिया एडिलेड स्ट्राइकर्स के अंडर-19 प्रोग्राम का हिस्सा थे लेकिन महामारी ने कुछ समय के लिए उनके करियर को रोक दिया. बॉर्डर फिर से खुलने के बाद वह एडिलेड लौट आए और साउथ ऑस्ट्रेलियन प्रीमियर क्रिकेट में काम करना शुरू कर दिया. 2022-23 सीजन से, उन्होंने एडिलेड, ईस्ट टॉरेंस और टी ट्री गली जैसे क्लबों के लिए खेलते हुए बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और सिलेक्टर्स का भरोसा जीता है.

एलेक्स कैरी की जगह मौका

वाडिया को बड़ा ब्रेक 2025-26 सीज़न में मिला जब उन्हें एशेज में बिजी एलेक्स कैरी की जगह लोकल रिप्लेसमेंट के तौर पर एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम में शामिल किया गया. उन्होंने 23 दिसंबर को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ BBL में डेब्यू किया हालांकि वह सिर्फ सात रन पर आउट हो गए.

हार में भी जीत की कहानी

हालांकि एडिलेड स्ट्राइकर्स ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच सात रन से हार गए लेकिन वाडिया की निडर और जबरदस्त बैटिंग ने उन्हें पहचान दिलाई. प्रेशर में उनका शांत रहना, अग्रेसिव शॉट और मैच पलटने की काबिलियत ने उन्हें ऑस्ट्रेलियन डोमेस्टिक क्रिकेट के सबसे रोमांचक उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक बना दिया है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST