<

Pratika Rawal: चोट से उबरकर फिर मैदान में उतरने को तैयार प्रतिका रावल, शेयर किया ट्रेनिंग वीडियो

Pratika Rawal Video: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज प्रतिका रावल 2025 महिला विश्व कप के दौरान घायल हो गई थीं. इस कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. अब वह एक बार फिर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. प्रतिका रावल ने अपनी ट्रेनिंग का एक वीडियो साझा किया है.

क्रिकेटर प्रतिका रावल को 2025 महिला आईसीसी वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ फील्डिंग करते समय घुटने और टखने में गंभीर चोट लग गई थी. इस वजह से उन्हें टीम से हटना पड़ा था और वह सेमीफाइनल और फाइनल नहीं खेल पाई थीं. लेकिन उन्होंने अपनी आंखों से भारत को इतिहास रचते देखा था. अब उनका चयन आगामी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टूर्नामेंट में हो चुका है. इसके लिए वह जमकर पसीना बहा रही है. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हैवी वेट उठाती दिख रही हैं. 

क्या है वीडियो?

इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में प्रतिका रावल वेटलिफ्टिंग करती दिख रही हैं. यह उनके हौसले और क्रिकेट में वापसी के जुनून को दिखा रहा है. वह पर्थ में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं. 

प्रतिका रावल का वनडे करियर

प्रतिका रावल ने अपने वनडे करियर में 23 पारियों में 50.45 के औसत से 1,110 रन बनाए हैं. 2025 महिला आईसीसी वनडे विश्व कप के ग्रुप चरण में वह भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ थीं. उन्होंने 50 से अधिक के औसत से 308 रन बनाए और विश्व कप में एक शतक भी लगाया था. 

टेस्ट टीम में हुआ उनका चयन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेजबान देश के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलना है, जिसके लिए सभी 15 खिलाड़ियों का नाम जारी कर दिया गया है. इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतीका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और सायली सतघरे जैसे खिलाड़ी अपना कारनाम करते दिखेंगे. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Gold Rates Today 31 March, 2026: सोने की कीमत में जबरदस्त यू-टर्न, जानें आज खरीदना फायदे का सौदा या नुकसान?

Aaj Sone Ka Bhav 31 March 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित निवेशों…

Last Updated: March 31, 2026 10:07:16 IST

RBSE 12th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां है चेक करने का Direct Link

Rajasthan Board Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया…

Last Updated: March 31, 2026 10:03:26 IST

Is Stock Market Open Today: क्या आज खुला है शेयर बाजार? BSE और NSE के इस बड़े अपडेट को देख कर ही शुरू करें अपना ट्रेड!

भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) आज श्री महावीर…

Last Updated: March 31, 2026 09:56:35 IST

Tamil Nadu Election: विजय का बड़ा दावा, क्यों छोड़ी आरामदायक जिंदगी, स्टालिन से मुकाबला कैसे

Tamil Nadu Election: विजय ने कहा कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव डीएमके और टीवीके…

Last Updated: March 31, 2026 09:46:28 IST

रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स से लिया बदला, सीएसके को दिए 2 गहरे जख्म; अब हो रहा होगा पछतावा

Ravindra Jadeja: इंडियन प्रीमियर लीग में कल राजस्थान रॉयल्स औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के बीच…

Last Updated: March 31, 2026 09:21:02 IST

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर के दामों में नया खेल! मिडिल ईस्ट की हलचल से झटका या राहत?

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 31, 2026 08:31:39 IST