<

तलाक के बाद माही विज ने बेटी को गिफ्ट की कार, जय भानुशाली का रिएक्शन वायरल, जानें कैसी है कार?

माही विज ने तलाक के बाद अपनी बेटी तारा को मिनी कूपर कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है. इसकी एक वीडियो उन्होंने शेयर की है, जिसमें वे एक्स हस्बेंड और अपने बच्चों के साथ एंजॉय करती नजर आई हैं.

Mahhi Vij Mini Cooper Car: बीते काफी दिनों से एक्टट्रेस माही विज जय भानुशाली के साथ अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में थीं. एक बार फिर माही विज चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजय कुछ और है. दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को एक कार खरीदकर दी है. उन्होंने बताया कि ये कार उनकी बेटी तारा की ड्रीम कार है. उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की. इस पोस्ट पर उनके एक्स हस्बेंड जय भानुशाली ने भी कमेंट किया, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बधाई की लगी कतार

माही अपनी नई वीडियो में अपनी नए घर और नई कार का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं. माही विज ने इसका पोस्ट शेयर किया और बताया कि ये बेटी तारा की ड्रीम कार है. ऐसे में माही उनका ये सपना पूरा करना चाहती थीं. वीडियो वायरल होते ही फैंस की बधाइयों की कतार लग गई. माही विज की इस स्टोरी को उनके एक्स हस्बैंड ने अपनी स्टोरी पर शेयर किया. 

माही विज ने शेयर की वीडियो

सबसे पहले इस स्टोरी को माही ने शेयर किया था जिसमें वे कह रही हैं कि अपनी लिटिल गर्ल को उसकी फेवरेट कार गिफ्ट कर रही हूं. ये उसे बिगाड़ने के लिए नहीं बल्कि एक पल गिफ्ट करने के लिए है. ये एक कहानी है, एक याद है, जिसे वो जिंदगी भर याद रखेगी. एक साथ में हमारी ड्राइव्स, हमारा समय, हमारी हंसी, जो बहुत कीमती है. इस वीडियो में वे अपने बच्चों और जय को लॉन्ग ड्राइव पर नई कार में ले जाते हुए नजर आईं. 

एक्स हस्बैंड ने शेयर की वीडियो

वहीं इस पोस्ट को जय भानुशाली ने अपनी स्टोरी पर शेयर किया. उन्होंने माही और बेटी तारा को बधाई देते हुए लिखा कि ये कोई लग्जरी की बात नहीं है बल्कि ये बेटी तारा का सपना था. आइए अब जानते हैं माही की कार के बारे में…

कैसी है माही की नई कार

बता दें कि माही विज ने मिनी कूपर कार खरीदी है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है. इस कार के बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 26.60 लाख रुपए है. अगर इस कार की बात करें, तो इस कार में 1598 सीसी का इंजन दिया गया है, जो हर वेरिएंट के अनुसार 120-181 बीएचपी की पावर देता है और 160-240 एनएम तक टॉर्क जनरेट करता है. ये कार मिनिमम 13.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. ये ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

हमारे वाले सीधे, तुम्हारे वाले टेढ़े, राम-कृष्ण की तुलना कर बुरे फंसे धीरेंद्र शास्त्री, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

Dhirendra Shastri controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भगवान राम और श्रीकृष्ण…

Last Updated: November 1, 2026 21:00:21 IST

अमिताभ बच्चन ने बुलेटप्रूफ सुरक्षा के पीछे से किया फैंस का दीदार, अभिषेक बच्चन भी बने पिता की ढाल

Amitabh Bachchan security: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को धमकी भरा ईमेल मिलने…

Last Updated: November 1, 2026 20:47:27 IST

बुर्का पहनकर बंद घरों की करती थी रेकी, हैंड-कटर से तोड़ती थी अलमारियां, महिला चोर का कारनामा जान रह जाएंगे हैरान

Hyderabad theft case: हैदराबाद में बंद घरों में चोरी करने के आरोप में 25 वर्षीय…

Last Updated: November 1, 2026 20:39:31 IST

Jhansi rat case: बेजुबान चूहे के साथ ऐसी क्रूरता! रस्सी से बांधकर जलाया, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Jhansi rat case: उत्तर प्रदेश के झांसी में जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील…

Last Updated: November 1, 2026 18:58:53 IST

शनि के मार्गी होते ही चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत! करियर से लेकर आर्थिक स्थिति तक आएगा सुधार

Shani  ki sidhi chaal: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होने…

Last Updated: November 1, 2026 18:28:58 IST

न्यूजीलैंड ने आखिरी टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया, 3-2 से जीती सीरीज, सीफर्ट-फिलिप्स ने दिलाई जीत

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…

Last Updated: November 1, 2026 16:47:03 IST