होम / IPL 2022 के 69वें मुकाबले में आज आमने-सामने होंगे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस

IPL 2022 के 69वें मुकाबले में आज आमने-सामने होंगे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस

India News Desk • LAST UPDATED : May 21, 2022, 9:56 am IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

IPL 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम हर हाल में जीत हांसिल करना चाहेगी। क्योंकि अगर इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत दर्ज करती है।

तो वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुँच जाएगी और प्लेऑफस के लिए क्वालीफाई भी कर लेगी। इसी के साथ-साथ दिल्ली की जीत से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम चाहेगी कि इस मैच में मुंबई इंडियंस कि टीम जीत दर्ज करे, जिससे बैंगलोर प्लेऑफस के लिए क्वालीफाई हो सके।

मुंबई की टीम भी चाहेगी कि वे इस सीजन को एक बढ़िया जीत से खत्म करें और अगले सीजन के लिए यहां से कुछ सकारात्मकता लेकर जाएं। मुंबई की टीम पहले ही IPL 2022 से बाहर हो चुकी है। इस समय मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में भी सबसे नीचे है।

यह साल मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरे सपने जैसा रहा है। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

DC की संभावित प्लेइंग-11

सरफराज खान, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद

MI की संभावित प्लेइंग-11

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), देवल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, जयदेव उनादकट/अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ

IPL 2022

ये भी पढ़ें : फॉर्म में लौटे King Kohli, RCB के लिए खेलते हुए पूरे किये अपने 7000 रन

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ICSE Board Result 2024: ICSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे 6 मई को होंगे जारी, जानें कैसे करे चेक -India News
BHU PG Registration: बीएचयू के पीजी प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म -India News
Adani Group: फिलीपींस के बंदरगाह का विकास करेगी अदानी फर्म, APSEZ ने बनाया योजना -India News
Benjamin Netanyahu: “कोई भी दबाव इज़रायल को नहीं रोक पाएगा”, पीएम नेतन्याहू ने वैश्विक नेताओं को दिया जवाब -India News
Hamas Attack: हमास ने गाजा क्रॉसिंग पर दागे रॉकेट, हमले में मारे गए इजरायली सेना के 3 सैनिक -India News
BJP Election Campaign: पीएम मोदी ओडिशा में भरेंगे चुनावी हुंकार, सोमवार को दो चुनावी रैलियों करेंगे संबोधित -India News
Congress FIR Against BJP: कांग्रेस ने दर्ज कराया मामला, कर्नाटक भाजपा की एनिमेटेड क्लिप पर चुनाव आयोग का किया रुख -India News
ADVERTISEMENT