होम / IPL 2022 के 59वें मुकाबले में आमने-सामने होंगे मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2022 के 59वें मुकाबले में आमने-सामने होंगे मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स

India News Desk • LAST UPDATED : May 12, 2022, 9:42 am IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

IPL 2022 का 59वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले इन दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला खेला जा चुका है। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मात दी थी।

लेकिन इस बार मुंबई इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। अगर मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच को जीतती है, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स से मिली पिछली हार का बदला भी ले लेगी।

हालांकि मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का यह सीजन एक बुरे सपने जैसा रहा है। लेकिन फिर भी मुंबई इंडियंस की टीम अपने बाकी मैचों को जीतकर इस सीजन को खत्म करना चाहेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी प्लेऑफस की रेस में बानी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स को यहां से अपने बाकी सभी मुकाबले जीतने हैं। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

CSK की संभावित प्लेइंग-11

ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मोईन अली, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी

MI की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह/अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ

IPL 2022

ये भी पढ़ें : Sri Lanka की एक गलती फेर देगी T-20 World Cup में भारत के सपने पर पानी, मुश्किल में पड़ा इस बार एशिया कप का आयोजन

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.