होम / IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Preview: आज पंजाब किंग्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, अभी भी है पहली जीत की तलाश

IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Preview: आज पंजाब किंग्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, अभी भी है पहली जीत की तलाश

India News Editor • LAST UPDATED : April 13, 2022, 10:21 am IST
IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Preview: आज पंजाब किंग्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, अभी भी है पहली जीत की तलाश

IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Preview

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Preview: आईपीएल 2022 का 23वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बेहद जरूरी होगा। क्योंकि आईपीएल 2022 में मुंबई अब एकलौती ऐसी टीम है, जो अभी तक 1 भी मुकाबला नहीं जीत पाई है।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में अभी तक 4 मैच खेले है, जिसमे उसे 1 मैच में भी जीत नहीं मिली। अभी तक यह सीजन मुंबई के लिए बेहद खराब रहा है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम अब तक इस सीजन में अच्छा खेल दिखा रही है। लेकिन बावजूद इसके पंजाब को 4 में से 2 मैचों में ही जीत मिली है।

हालांकि पंजाब की टीम में इस साल कोई बड़ी कमी नजर नहीं आ रही है। लेकिन मुंबई की टीम को जल्दी की सही कॉम्बिनेशन बिठाना होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

हेड टू हेड में दोनों टीमें लगभग बराबर (IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Preview)

TATA IPL 2022 MI vs PBKS Dream11 Prediction Tips by Experts - KreedOn

इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 27 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें पंजाब किंग्स की टीम ने 14 बार मुंबई इंडियंस को हराया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने भी 13 बार पंजाब किंग्स को पटखनी दी है। इसलिए आमने-सामने की लड़ाई में यें दोनों टीमें लगभग बराबरी पर खड़ी है। हालांकि पंजाब की टीम ने मुंबई से 1 मैच ज्यादा जरूर जीता है। लेकिन मुंबई की टीम ने हर बड़े मौके पर पंजाब की टीम को हराया है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल का खिताब 5 बार जीता है और पंजाब की टीम 1 बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। इसका अंदाजा यहीं से लग जाता है कि बड़े मैचों में मुंबई की टीम हमेशा ही पंजाब की टीम पर हावी रही है। अब देखना यह होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।

MI की संभावित प्लेइंग-11 (IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Preview)

ईशान किशन (WK), रोहित शर्मा (C), देवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट / टाइमल मिल्स, बासिल थंपी

PBKS की संभावित प्लेइंग-11 (IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Preview)

मयंक अग्रवाल (C), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो/भानुका राजपक्षे (WK), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा

IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Preview

Also Read : IPL 2022 CSK Beat RCB By 23 Runs: चेन्नई सुपर किंग्स ने खोला जीत का खाता, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 23 रनों से हराया

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT