India News (इंडिया न्यूज़), IPL 2024 का 16वां मुकाबला आज (3 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है। मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस.राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर रन बनाए। अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 20 ओवर में 17 रन बनाने होंगे।
पांचवें ओवर में 33 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। स्टार्क की गेंद वॉर्नर के बल्ले से लगकर विकेट पर जा लगी। वह 13 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले स्टार्क ने मिचेल मार्श को आउट किया था। वहीं, वैभव अरोड़ा ने पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल को पवेलियन भेजा। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 51 रन है। पंत सात रन और स्टब्स 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
दिल्ली को चौथे ओवर में 27 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मिचेल मार्श के बाद इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल भी खाता खोले बिना आउट हो गए। पोरेल को वैभव अरोड़ा ने नरेन के हाथों कैच कराया। वैभव को मिली यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने पृथ्वी शॉ को आउट किया था। फिलहाल डेविड वॉर्नर और कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे ओवर में दूसरा झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने मिचेल मार्श को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। स्टार्क का यह इस सीजन का पहला विकेट है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। हालांकि, पिछले दोनों मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। इससे पहले दूसरे ओवर में पृथ्वी शॉ आउट हुए थे। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 26 रन है। फिलहाल डेविड वॉर्नर और अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं।
कोलकाता को 232 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 11 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें खलील ने मार्श के हाथों कैच कराया।
कोलकाता को 176 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। सुनील नरेन के बाद अंगकृश रघुवंशी भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 27 गेंद में 54 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए।
08:37 PM, 03-APR-2024
कोलकाता को 13वें ओवर में 164 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। मिचेल मार्श ने सुनील नरेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। नरेन शतक से चूक गए। वह 39 गेंद में सात चौके और सात छक्के की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए।
07:57 PM, 03-APR-2024
कोलकाता को पांचवें ओवर में 60 के स्कोर पर पहला झटका लगा। एनरिच नॉर्त्जे ने फिल सॉल्ट को ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच कराया। सॉल्ट 18 रन बनाकर आउट हो गए।
07:10 PM, 03-APR-2024
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, रसिख डार सलाम, एनरिक नॉर्तजे, इशांत शर्मा, सुमित कुमार, खलील अहमद।
IPL 2024 Points Table: लखनऊ बनाम बैंगलोर मैच के बाद अंक तालिका में हुआ उलटफेर, जानें ताजा अपडेट
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृश रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमनुल्लाह गुरबाज।
07:01 PM, 03-APR-2024
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। अंगकृश रघुवंशी को प्लेइंग-11 में जगह मिली है। वहीं, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते, क्योंकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच धीमी होती जाएगी। दिल्ली के कप्तान ने भी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मुकेश कुमार चोटिल हैं। ऐसे में ऑलराउंडर सुमित कुमार को टीम में जगह मिली है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.