होम / Mumbai Indians: दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर मुंबई इंडियंस का झंडा, नीमा ने निभाया रोहित-सूर्या से किया वादा -IndiaNews

Mumbai Indians: दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर मुंबई इंडियंस का झंडा, नीमा ने निभाया रोहित-सूर्या से किया वादा -IndiaNews

Raunak Kumar • LAST UPDATED : June 17, 2024, 2:30 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Mumbai Indians: पर्वतारोही नीमा रिंजी शेरपा ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, नीमा रिंजी शेरपा ने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया है। हाल ही में नीमा रिंजी शेरपा ने भारतीय और मुंबई इंडियंस के क्रिकेटर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से बात की। इस दौरान नीमा रिंजी शेरपा ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को अपने सफर के बारे में बताया। नीमा रिंजी शेरपा ने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर मुंबई इंडियंस का झंडा फहराया।

मुंबई इंडियंस का फहराया झंडा

बता दें कि, सोशल मीडिया पर नीमा रिंजी शेरपा की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में नीमा रिंजी शेरपा के हाथ में मुंबई इंडियंस का झंडा नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2024 के दौरान नीमा रिंजी शेरपा ने मुंबई इंडियंस के क्रिकेटर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से मुलाकात की थी। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के दोनों खिलाड़ियों ने नीमा रिंजी शेरपा के जोश की तारीफ की। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स लगातार नीमा रिंजी शेरपा की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं

Yogi Adityanath: बीमार मां सावित्री देवी से मिले यूपी सीएम, एम्स ऋषिकेश में दिखा मां-बेटे का भावुक अंदाज -IndiaNews

ख़राब रहा टीम का प्रदर्शन

बता दें कि, इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही। यह टीम पॉइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। दरअसल, इस सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया था। लेकिन मुंबई इंडियंस का यह दांव काम नहीं आया।

Yogi Adityanath: बीमार मां सावित्री देवी से मिले यूपी सीएम, एम्स ऋषिकेश में दिखा मां-बेटे का भावुक अंदाज -IndiaNews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT