होम / IPL 2024, RCB vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को RCB ने 47 रन से हराया, गेंदबाजों ने की शानदार बोलिंग

IPL 2024, RCB vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को RCB ने 47 रन से हराया, गेंदबाजों ने की शानदार बोलिंग

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : May 13, 2024, 12:04 am IST
ADVERTISEMENT
IPL 2024, RCB vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को RCB ने 47 रन से हराया, गेंदबाजों ने की शानदार बोलिंग

RCB vs DC Highlights

India News (इंडिया न्यूज), RCB vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 62वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आज (12 मई) को खेला जा रहा है। मुकाबला बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। वहीं बेंगलुरु के तरफ से दिए गए 188 रन के लक्ष्य पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

DC की बल्लेबाजी

  • डेविड वार्नर- 1 रन
  • जेक फ्रेजर-मैकगर्क- 21 रन
  • अभिषेक पोरेल- 2 रन
  • कुमार कुशाग्र- 2 रन
  • शाइ होप- 29 रन
  • ट्रिस्टन स्टब्स- 3 रन
  • रसिख दार सलाम- 10 रन
  • अक्षर पटेल- 57 रन
  • कुलदीप यादव- 6 रन
  • ईशांत शर्मा- 0 रन
  • मुकेश कुमार- 3 रन

RCB की गेंदबाजी

  • मोहम्मद सिराज- 1 विकेट
  • यश दयाल- 3 विकेट
  • स्वप्निल सिंह- 1 विकेट
  • लोकी फर्ग्यूसन- 2 विकेट
  • कैमरन ग्रीन- 1 विकेट

RCB की बल्लेबाजी

  • कोहली- 27 रन
  • रजत पाटीदार- 52 रन
  • फाफ डु प्लेसिस- 6 रन
  • विल जैक्स- 41 रन
  • दिनेश कार्तिक- 0 रन
  • महिपाल लोमरोर- 13 रन
  • स्वप्निल सिंह- 0 रन
  • कैमरन ग्रीन- 32 रन
  • कर्ण शर्मा- 0 रन
  • मोहम्मद सिराज- 6 रन

DC की गेंदबाजी

  • ईशांत शर्मा- 1 विकेट
  • मुकेश कुमार- 1 विकेट
  • रसिख दार सलाम- 2 विकेट
  • कुलदीप यादव- 1 विकेट
  • खलील अहमद- 2 विकेट

दिल्ली को बेंगलुरु में हराया

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में ही सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (1 रन) पवेलियन लौट गए। जिसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरता रहा। बिच के ओवरों में कुछ समय के लिए शाइ होप (29 रन) और अक्षर पटेल (57 रन) ने अच्छी बल्लेबाजी की परंतु टीम को जीत नहीं दिला सके। इनके अलावा जेक फ्रेजर-मैकगर्क- 21 रन, अभिषेक पोरेल- 2 रन, कुमार कुशाग्र- 2 रन, शाइ होप- 29 रन, ट्रिस्टन स्टब्स- 3 रन, रसिख दार सलाम- 10 रन, कुलदीप यादव- 6 रन, ईशांत शर्मा- 0 रन, मुकेश कुमार- 3 रन बनाए। वहीं दिल्ली की तरफ से यश दयाल ने 3 विकेट और लोकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट झटके। साथ ही मोहम्मद सिराज, स्वप्निल सिंह और कैमरन ग्रीन ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

बेंगलुरु ने 188 रन का दिया टारगेट

बता दें कि टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत ख़राब रही। सिर्फ 36 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (27 रन) और फाफ डु प्लेसिस (6 रन) पवेलियन लौट गए। परंतु उसके बाद रजत पाटीदार (52 रन) और विल जैक्स (41 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। परंतु अंत के ओवरों में उतने रन नहीं बन पाए। आरसीबी की ओर से दिनेश कार्तिक- 0 रन, महिपाल लोमरोर- 13 रन, स्वप्निल सिंह- 0 रन, कैमरन ग्रीन- 32 रन, कर्ण शर्मा- 0 रन, मोहम्मद सिराज- 6 रन बनाए। वहीं दिल्ली की तरफ से रसिख दार सलाम और खलील अहमद ने 2-2 विकेट झटके। साथ ही ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

09:01 PM, 12-MAY-2024

RCB vs DC Live: बेंगलुरु को सातवां विकेट गिरा

बेंगलुरु को 176 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रसिख डार सलाम ने स्वप्निल सिंह को कुशाग्र के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल पाए। फिलहाल कैमरन ग्रीन और कर्ण शर्मा क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर सात विकेट पर 179 रन है।

08:57  PM, 12-MAY-2024

RCB vs DC Live: बेंगलुरु का छठा विकेट गिरा

18वें ओवर में खलील अहमद ने दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर महिपाल लोमरोर को अभिषेक पोरेल के हाथों कैच कराया। वह आठ गेंद में 13 रन बना सके। इसके बाद आखिरी गेंद पर खलील ने दिनेश कार्तिक को कुलदीप के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। 18 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर छह विकेट पर 174 रन है। फिलहाल स्वप्निल सिंह और कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं।

08:37  PM, 12-MAY-2024

RCB vs DC Live: बेंगलुरु का चौथा विकेट गिरा

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने विल जैक्स को आउट कर आरसीबी को चौथा झटका दिया। जैक्स 29 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर महिपाल लोमरोर उतरे हैं और उनके साथ कैमरन ग्रीन मौजूद हैं।

08:31  PM, 12-MAY-2024

RCB vs DC Live: बेंगलुरु का तीसरा विकेट गिरा

रसिख डार सलाम ने 13वें ओवर में रजत पाटीदार को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। रजत को दो जीवनदान देने के बाद आखिरकार दिल्ली के खिलाड़ियों ने उनका कैच लपका। रजत 32 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर तीन विकेट पर 131 रन है। फिलहाल विल जैक्स 25 गेंद में 40 रन और कैमरन ग्रीन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

07:51  PM, 12-MAY-2024

RCB vs DC Live: बेंगलुरु का दूसरा विकेट गिरा

बेंगलुरु को 36 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। उन्हें ईशांत शर्मा ने विकेटकीपर अभिषेक पोरेल के हाथों कैच कराया। विराट 13 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर दो विकेट पर 37 रन है। फिलहाल रजत पाटीदार और विल जैक्स क्रीज पर हैं।

07:45  PM, 12-MAY-2024

RCB vs DC Live: बेंगलुरु को पहला विकेट गिरा

बेंगलुरु को तीसरे ओवर में 23 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मुकेश कुमार ने ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान फाफ डुप्लेसिस को फ्रेजर मैकगर्क के हाथों कैच कराया। वह सात गेंद में छह रन बना सके। इस सीजन उनका खराब फॉर्म जारी है। फिलहाल विल जैक्स और विराट कोहली क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर एक विकेट पर 25 रन है।

07:06 PM, 12-MAY-2024

RCB vs DC Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लोकी फर्ग्यूसन, यश दयाल

इम्पैक्ट सब: स्वप्निल सिंह, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार विषाक, हिमांशु शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाई होप, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

इम्पैक्ट सब: डेविड वॉर्नर, सुमित कुमार, रिकी भुई, विक्की ओस्तवाल, प्रवीण दुबे।

07:01 PM, 12-MAY-2024

RCB vs DC Live: दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स के अस्थाई कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अक्षर ने कहा कि पंत मैदान पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पंत ने सभी से ये कहा कि ये मत समझना मैं टीम में नहीं हूं तो अच्छा नहीं खेलना है। वह टीम को मोटिवेट कर रहे हैं। पंत ने निलंबन के खिलाफ अपील भी की है। पंत की जगह कुमार कुशाग्र आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, रसिख डार की भी टीम में एंट्री हुई है। बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT