IPL 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में खेला जाएगा. पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा. इस बार भी लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और लगभग दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को आयोजित किया जाएगा. पहले फेज के मैचों के लिए शेड्यूल का ऐलान हो गया है.
इस बार आईपीएल का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा. फिलहाल लीग के पहले चरण का कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें शुरुआती लगभग 20 दिनों के मुकाबले शामिल हैं. इस दौरान देश के अलग-अलग शहरों में मैच खेले जाएंगे और दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.
पहले चरण में कई बड़े और हाई-प्रोफाइल मुकाबले भी तय किए गए हैं. इसमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों के मुकाबले शामिल हैं. इन टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत पर फैंस की खास नजर रहने वाली है और टूर्नामेंट की शुरुआत से ही रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है.
29/03/26 (रविवार) – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स , मुंबई
30/03/26 (सोमवार) – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स , गुवाहाटी
31/03/26 (मंगलवार) – पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस , मुल्लांपुर
01/04/26 (बुधवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स , लखनऊ
02/04/26 (गुरुवार) – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद , कोलकाता
03/04/26 (शुक्रवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स , चेन्नई
04/04/26 (शनिवार) – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस , दिल्ली
04/04/26 (शनिवार) – गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स , अहमदाबाद
05/04/26 (रविवार) – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स , हैदराबाद
05/04/26 (रविवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स , बेंगलुरु
06/04/26 (सोमवार) – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स , कोलकाता
07/04/26 (मंगलवार) – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस , गुवाहाटी
08/04/26 (बुधवार) – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस , दिल्ली
09/04/26 (गुरुवार) – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स , कोलकाता
10/04/26 (शुक्रवार) – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु , गुवाहाटी
11/04/26 (शनिवार) – पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद , मुल्लांपुर
11/04/26 (शनिवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स , चेन्नई
12/04/26 (रविवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस , लखनऊ
12/04/26 (रविवार) – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु , मुंबई